मुफ्त मिलेगा JioPhone, मुफ्त कालिंग के साथ उठाइये केबल टीवी का भी आनंद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सेलुलर बाजार में खलबली मचाने वाली रिलायंस जिओ ने अपना VoLTE टेक्नोलॉजी वाला फीचर फोन आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 15 अगस्त से परीक्षण हेतु बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसे रिलायंस प्रमुख श्री मुकेश अंबानी ने डिजिटल फ्रीडम के रूप में घोषित किया है। (Read in English)

इस फोन को पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, हालांकि 1500 रुपये की जमानत राशि ली जायेगी जिसे 3 साल बाद वापस लिया जा सकेगा। इसे लेकर काफी समय से चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म था, जो इसके लांच के साथ थम गया है, लेकिन अब दौर शुरू हुआ है, जिओ की उस उड़ान का जिसकी इसके निर्माताओं ने कल्पना की थी।

वोल्ट ई फीचर वाले इस फोन की कीमत नि:शुल्क रखी गयी है, जो कि भारत के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के कम आय वाले उपभोक्ताओं के लिहाज़ से काफी उपर्युक्त है, जिओ का उद्देश्य इसी उपभोक्ता वर्ग में अपनी पैठ बनाने का है, जो इस बेहद सस्ते फीचर फोन के माध्यम से सच होता दिख रहा है।

इस लॉन्च के बाद रिलायंस भारत के ग्रामीण बाजार तक अपनी मजबूत पहुंच बना लेगा, जहाँ फीचर फोन खरीदारों की संख्या अब भी बहुत ज्यादा है, साथ ही देश के अधिकतम लोगों को 4G नेटवर्क से जोड़ने का काम भी हो सकेगा।

पूर्व के अनुभवों से हमें मालूम है कि जिओ की प्राइसिंग उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक और अन्य कंपनियों के लिए आक्रामक रहती हैं; जिसकी वजह से मात्र 170 दिनों में जियो ने रिकॉर्ड 10 करोड़ यूजर्स को अपने साथ मिला लिया था। अब इस फीचर फोन के द्वारा भी जिओ धमाल मचाने को तैयार है।  इस घोषणा में श्री अम्बानी ने सितंबर तक जियो द्वारा पूरे देश में 10,000 ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की भी बात कही है।

JIO Phone  में WhatsApp ?

जिओ फोन में व्हाट्सएप्प चलेगा या नहीं इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि जिओ फोन के लिए व्हाट्सएप्प के एक अलग संस्करण पर काम चल रहा है।

ये हैं JioPhone के Tariff plans

  • फोन पूरी तरह फ्री है, लेकिन सिक्योरिटी के लिए 1500 रुपये जमा कराने होंगे।
  • 3 साल के बाद फोन वापस करके 1500 रुपये वापस लिए जा सकते हैं।
  • Jio फ़ोन पर voice कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेगी।
  • जियो फोन उपभोक्ताओं को 15 अगस्त से मिलेगा. 24 अगस्त से प्री बुकिंग होगी।
  • इस फीचर फ़ोन पर अनलिमिटेड डाटा सिर्फ 153 रुपये प्रतिमाह खर्च कर के पाया जा सकता है।
  • जियो फोन में टीवी केबल की भी सुविधा होगी।
  • इस फोन को किसी भी टीवी से कनेक्ट कर केबल टीवी का आनंद उठाया जा सकता है।
  • केबल टीवी के लिए हर महीने 309 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
  • टीवी के लिए दो दिनों का प्लान 24 रुपए का और एक सप्ताह के लिए 54 रुपए का प्लान पेश किया गया है।

 

Related Articles

Imageदशहरे पर स्कूटर लेना है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिके ये 5, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Best Selling Scooters September 2026: सितंबर 2026 में भारत में कुल 9,95,576 स्कूटर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है, और इस रिकॉर्ड महीने में भी सबसे आगे Honda Activa ही रहा। अकेले Activa की 3,52,271 यूनिट बिकीं, यानी इसके बाद आने वाले चारों …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

ImageJio ने पेश किया नया 2020 Happy New Year ऑफर; मिलेगी 1 साल के लिए अनलिमिटेड सर्विस

जिओ ने टेलिकॉम सेक्टर में जब से कदम रखा है तभी से काफी ज्यादा मुकाबले का माहोल बना हुआ है। चाहे बात हो फ्री सर्विस की, चाहे डाटा प्राइस की सभी में बहुत ही ज्यादा कटौती देखने को मिली थी। इसके साथ साल के अंत में IUC चार्ज की वजह से टेलिकॉम सेक्टर में कुछ …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.