ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध 15,000 से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

  • Like
  • Comment
  • Share

ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीदारी का स्वरुप ही बदल दिया है। यूं तो वर्तमान में लगभग हर मोबाइल ऑनलाइन उपलब्ध है, फिर भी भारत में एक बड़ा वर्ग है जो मोबाइल फोन ऑफलाइन खरीदना ही पसंद करता है। इसे संसाधनों की अनुपलब्धता कहें या ऑनलाइन शॉपिंग पर अविश्वास, अधिकतर आबादी अभी भी फोन को अपने हाथों से जांच परखकर ही खरीदना पसंद करती है। इसीलिए हम यहाँ उन 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोनों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें आप ऑफलाइन मार्केट में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 4

शिओमी रेडमी नोट 4 ऑफलाइन मार्केट काफी बड़ी संख्या में बेचा जा रहा है, हालांकि ऑनलाइन के मुकाबले इसकी कीमत अधिक है, फिर भी इसके खरीदार बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। फोन का 4GB + 64GB वाला संस्करण 14,000 रुपये में उपलब्ध है। रेडमी नोट 4 इस कीमत में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफ़ोन में से एक है, यह 5.5 इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है, यह स्नैपड्रगन 625 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है। फोन में 13MP का मुख्य कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है।फोन में 4100mAh की बैटरी दी गयी है।

Lyf Water F1s

LYF Water F1s अन्य बजट स्मार्टफोन जैसे कि रेडमी नोट 4, कूलपैड कूल 1 ड्यूल, की छाया में जा रहा है। LYF Water F1s स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। LYF Water F1s वर्तमान में पूरे देश में रिलायंस डिजिटल शोरूम में करीब 9,500 रुपये में उपलब्ध है।

अच्छी कीमत के साथ डिवाइस उत्कृष्ट विशिष्टताओं को प्रदान करता है LYF Water F1s में 5.2 इंच की फुल HD डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट, 3GB रैम, 3000mAh बैटरी, LED फ्लैश के साथ 16MP का मुख्य कैमरा और 5MP फ्रंट-फ्लैश सेल्फी कैमरा है,।

Lenovo K6 Note

हालांकि लेनोवो का का यह फोन थोड़ी अधिक कीमत में अपने प्रारम्भिक स्पेसिफिकेशन्स के साथ ऑफ़लाइन बाज़ार में उपलब्ध है। फिर भी, यह ऑफ़लाइन बाजार में खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोनों में से एक है। K6 नोट 5.5 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है और 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

फोन में 16MP का मुख्य कैमरा है और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी क्षमता 4000mAh है।

Oppo A57

Oppo के फोन ऑफ़लाइन बाजार में एक विशाल संख्या में खरीदे जा रहे हैं, जनवरी में Oppo ने भारत में अपने सेल्फी-केंद्रित A57 स्मार्टफोन को लांच किया था। फोन का मुख्य आकर्षण इसका 16MP का मुख्य कैमरा है। 3Gb रैम और 32GB स्टोरेज वाला Oppo A57 स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 5.2 इंच की HD डिस्प्ले मौजूद है। 2900mAh की बैटरी वाले Oppo A57 की कीमत 14,990 रुपये है।

Vivo Y66

विवो Y66 में सेल्फी के लिए मूनलाइट फ्लैश के साथ एक 16MP का कैमरा है इसके अलावा इसका मुख्य कैमरा 13MP का है। फोन मीडियाटेक ओक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जिसमें 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाती है।

फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गयी है। Vivo V66 एक 3000mAh बैटरी के साथ आता है। फोन को 14,999 रुपये की कीमत में खुदरा दुकानों से खरीदा जा सकता है।

Related Articles

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

ImageVivo S1 Pro रिव्यु: आकर्षक डिजाईन के साथ एवरेज चिपसेट

Vivo S1 Pro इंडिया में लांच किया गया इस साल यानि की 2020 का पहला स्मार्टफोन है। Vivo की S-सीरीज मुख्य तौर पर स्टाइल मतलब फोन के डिजाईन पर ध्यान रखते हुए ऑफलाइन मार्किट में पेश की गयी है। पिछले साल Vivo S1 भी मार्किट में पेश किया था जिसने मार्किट में काफी अच्छा परफॉरमेंस …

Image8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मात्र 17,500 रूपए में लॉन्च हुआ Vivo Y35

Vivo ने आज भारत में एक नया किफ़ायती स्मार्टफोन Vivo Y35 लॉन्च किया है। हालांकि ये एक 4G स्मार्टफोन है, लेकिन इसमें कई बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं, जैसे कि 44W की चार्जिंग, 8GB+256GB की स्टोरेज, 50MP प्राइमरी कैमरा इत्यादि। भारत में ये फ़ोन एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है और ये ऑफलाइन बाज़ार में …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products