Jio Bharat J1 4G फ़ोन भारत में लॉन्च: बड़े डिस्प्ले वाले इस फ़ोन में मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने भारत में अपना एक और छोटा स्मार्टफोन Jio Bharat J1 4G लॉन्च किया है, इस फोन को कंपनी ने स्पेशल jio रिचार्ज के साथ पेश किया है, इसके फल कंपनी ने इस फोन की कोई जानकारी सामने नही आने दी थी । ये एक कीपैड फोन होने वाला है, जिसमें आपको पहले से Jio के कुछ ऐप्स इंस्टॉल मिलेंगे। आगे Jio Bharat J1 4G कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio Bharat J1 की कीमत कितनी है?

कंपनी ने इस फोन को 1,799 रुपये की कीमत पर पेश किया है। फोन ब्लैक और ग्रे इन दो रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन को अपने पुराने फोन भारत V2, भारत V2 कार्बन, और भारत B1 की तुलना में ज्यादा कीमत पर पेश किया है। फ़ोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर, और Amazon जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है।

ये पढ़े: Realme Narzo N61 29 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा; फ़ोन में ड्यूल कैमरा और IP54 रेटिंग शामिल

Jio Bharat J1 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को नए डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें आपको फॉर्म फैक्टर के साथ 2.8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। शानदार बैटरी बैकअप के लिए इसमें 2,500mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है। फ़ोन के बैक पैनल पर एक डिजिटल कैमरा भी मिल जाता है, हालाँकि इसके साथ LED फ़्लैश लाइट नहीं दी गयी है। गाने सुनने के लिए फ़ोन में 3.5mm हैडफ़ोन जैक दिया गया है।

इतना ही नहीं कंपनी ने इस 4G फ़ोन में JioCinema और Jio TV जैसे OTT ऐप को पहले से इनस्टॉल करके रखा है, ताकि यूजर के मनोरंजन में कोई कमी न रहे। यदि आप दुकानों पर डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान करने का सोच रहे हैं, तो इसमें आपको JioPay का विकल्प भी मिल जाता है। इस फ़ोन के साथ कंपनी ने Jio Bharat प्लान को भी पेश किया है, जो 123 रुपये की कीमत पर 14GB 4G डेटा और Jio ऐप्स और सेवाओं का एक्सेस प्रदान करता है।

ये पढ़े: Xiaomi 14T Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन्स लीक: Samsung सेंसर के साथ मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageReliance Jio ने लॉन्च किया Jio Bharat की-पैड 4G फोन, 999 रुपये में मिलेगा

Reliance Jio ने 999 रुपये की कीमत पर भारत में अपना नया 4G फोन लॉन्च कर दिया, जिसका नाम Jio Bharat फोन है। 4G के साथ इसे लॉन्च करने का उद्देश्य भारत को ‘2G-मुक्त’ बनाना है। ये उन लोगों के लिए है, जो महंगे स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते या 2G नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। फोन …

ImageReliance AGM : Jio AirFiber, JioBharat 4G Phone और भी काफी कुछ

Reliance AGM 2023 आज मुकेश अम्बानी द्वारा पेश की गयी। इस मीटिंग में कंपनी ने शेयरहोल्डर और सभी बोर्ड मेंबर शामिल रहे। रिलायंस ने भारत में अपने अलग अलग व्यवसायों में पिछले 10 सालों में 150 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो कि किसी भी और कंपनी द्वारा काफी ज़्यादा है। इस मीटिंग में …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.