Reliance AGM : Jio AirFiber, JioBharat 4G Phone और भी काफी कुछ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance AGM 2023 आज मुकेश अम्बानी द्वारा पेश की गयी। इस मीटिंग में कंपनी ने शेयरहोल्डर और सभी बोर्ड मेंबर शामिल रहे। रिलायंस ने भारत में अपने अलग अलग व्यवसायों में पिछले 10 सालों में 150 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो कि किसी भी और कंपनी द्वारा काफी ज़्यादा है। इस मीटिंग में बताया गया कि Reliance का उद्देश्य दुनिया में कम-से-कम दामों में सबसे बेहतर क्वॉलिटी की सेवाएं देना है। इस कंपनी का लक्ष्य 2047 तक भारत को पूरी तरह विकसित करना है। इन बातों के अलावा कंपनी द्वारा Jio की कुछ महत्वपूर्ण सर्विसों की घोषणा भी की गयी है, जिनमें Jio AirFibre, Smart Home Services, Reliance Jio Entertainment and AI, इत्यादि शामिल हैं।

ये पढ़ें: अब नहीं कर सकेंगे Netflix पासवर्ड शेयर: लेकिन Jio और Airtel के ये प्लान दे रहे हैं फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन

Jio AirFiber

मुकेश अम्बानी ने घोषणा की है, कि Jio Air Fiber को 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च किया जायेगा।

Jio Smart Home Services

AGM 2023 में Jio Smart Home Services भी लॉन्च की गयीं। ये सेवाएं हम घरों में कहाँ कहाँ 5G का इस्तेमाल करके जीवन को और आसान बना सकते हैं, इसके बारे में हैं। Jio Smart Home सर्विसों में Jio True 5G Developer Platform भी शामिल है। इसके अलावा इसमें आप Jio Air Fiber के साथ Home Broadband की सेवा भी ले सकेंगे। इसमें लगभग सभी OTT ऐप्स और साथ में और भी बहुत कुछ शामिल होगा। इसके अलावा Jio Home Network भी है, जो Jio Cloud के साथ आपके लैपटॉप या कंप्यूटर की क्षमता को बढ़ाएगा।

JioBharat 4G Phone

Jio Bharat 4G Phone को आज ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। ये फ़ोन आपको काफी कम कीमत में इंटरनेट सेवा के साथ मिल रहा है। ये फ़ीचर फ़ोन अब Amazon पर भी उपलब्ध है।

JioBharat 4G phone में 1.77-इंच की TFT डिस्प्ले है। एक 0.3MP का कैमरा, LED फ़्लैश लाइट के साथ रियर पैनल पर मौजूद है और फ़ोन में अंदर 1000mAh की बैटरी है। ये फ़ीचर फ़ोन केवल इंटरनेट एक्सेस के साथ नहीं आया है, बल्कि इसमें 23 भाषाओं के साथ UPI पेमेंट सपोर्ट भी है। इसके अलावा 3.5mm ऑडियो जैक भी इसमें मिलेगा।

Jio Bharat 4G के लिए अलग से प्लान उपलब्ध हैं। इसे आप मात्र 123 रुपए की कीमत में 28 दिनों के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में 14GB डाटा और Jio की सभी ऐप्स मौजूद हैं। इसके अलावा इसका सालाना प्लान भी केवल 1,234 रुपए का है, जिसमें 168GB डाटा के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

इस फ़ीचर फ़ोन की कीमत मात्र 999 रुपए है।

Reliance Retail

Reliance AGM 2023 में कंपनी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 3300 से ज़्यादा नए स्टोर खोले हैं और इनमें से दो-तिहाई स्टोर टियर 2 और टियर 3 शहरों में हैं। यानि भारत के कई छोटे छोटे शहरों में अब जगह जगह पर Jio स्टोर उपलब्ध हैं।

इसके अलावा Jio Mart on WhatsApp भी कंपनी की एक बड़ी सफलता है, जिसके साथ 2022 से अब तक Jio Mart के ग्राहकों में 9 गुना वृद्धि हुई है। इसके अलावा Jio Mart के साथ अब 25,000 से ज़्यादा कारीगर, बुनकर और छोटे व्यापारी भी जुड़े हैं।

Jio Financial सेवाएं

Reliance ने इस एनुअल जनरल मीटिंग में Jio Financial Services की भी घोषणा की है। इसके साथ भारत की अर्थव्यवस्था में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। JFS ये सुनश्चित करेगा कि ग्राहक और व्यापारी, दोनों को बराबर सहयोग मिले। इसके अलावा Jio अब O2C बिज़नेस में भी अपना कदम रखने को तैयार है और इसके चलते Nita Mukesh Ambani Center for Culture and Performing Arts का विकास करना भी उनकी योजना में शामिल हैं।

Reliance Jio Entertainment and AI

आज के समय में मनोरंजन की परिभाषा बदल रही है। इसीलिए सेट-टॉप बॉक्स भी अब Jio Cinema और Jio TV+ जैसी ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसी सेट-टॉप बॉक्स को चलाने के लिए अब आप Jio Smart Home ऐप के साथ अपने फ़ोन को भी Jio Set Top Box का रिमोट बना सकते हैं।

इसके अलावा IPL 2023 को 22 भाषाओं में Jio Cinema App पर फ्री में प्रसारित करके भी मनोरंजन की दुनिया में काफी लम्बी छलांग लगाई है। इस दौरान एक नया रिकॉर्ड भी कायम हुआ, जब ये खबर सामने आयी कि इस ऐप पर 45 करोड़ लोगों ने IPL देखा। IPL 2023 का फाइनल 12 करोड़ लोगों द्वारा JioCinema पर देखा गया, जिसके साथ ये सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा देखा जाने वाला डिजिटल इवेंट बन गया।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme C65 Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रुपए में लॉन्च

Realme ने अपनी बजट स्मार्टफोन C-सीरीज़ में नया फ़ोन Realme C65 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन में मात्र 10,000 रुपए में 5G सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले, ओक्टा कोर Dimensity 6300 चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मिलेंगे। ये स्मार्टफोन भारत में इस बजट में Galaxy F14 और Poco M6 Pro जैसे स्मार्टफोनों को टक्कर देगा। …

ImageReliance AGM 2022: 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं, जो आपको ज़रूर चाहिएं

Reliance ने आज 45वीं AGM 2022 मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग आज कई ज़रूरी घोषणाएं की गयीं, जिनमें Jio 5G Phone की डेवलपमेंट के बारे में चर्चा और Jio AirFiber को लॉन्च भी शामिल था। इस वर्चुअल मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने कंपनी के सभी डायरेक्टरों के परिचय से शुरू किया …

ImageJioMart लॉन्च : अब WhatsApp द्वारा JioMart से हो सकेगी शॉपिंग

आज हुई Reliance AGM 2022 मीटिंग में कंपनी ने JioMart को भी लॉन्च किया। ये एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है, जो BigBasket और Amazon जैसी नहीं, बल्कि अपनी तरह की पहली ऐप होगी। इसके लिए कंपनी ने Meta (Facebook) से साझेदारी की है। साथ ही भारत में आप JioMart पर सीधे WhatsApp से शॉपिंग कर …

ImageJioBharat B1: JioCinema और UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आया Jio का नया फ़ीचर फ़ोन

Reliance Jio ने आज भारत में आया फ़ीचर फ़ोन JioBharat B1 लॉन्च किया है। Jio और Karbonn की साझेदारी में JioBharat V2 और K1 के बाद आने वाला ये तीसरा फ़ोन है। इसे Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है और साथ ही Amazon पर भी इसकी सेल जल्दी शुरू होगी।ये पढ़ें: Oppo …

ImagePhone और PC में GIF कैसे बनायें?

यदि आपको GIF बनाना पसंद है, और अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों को GIF images भेजते रहते हैं, तो आपको पता होगा कि खुद की GIF भी बनायीं जा सकती हैं। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो इस लेख में हमनें बताया है, कि Phone और PC में GIF कैसे बनायें? Phone में …

Discuss

Be the first to leave a comment.