Reliance Jio ने लॉन्च किया Jio Bharat की-पैड 4G फोन, 999 रुपये में मिलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने 999 रुपये की कीमत पर भारत में अपना नया 4G फोन लॉन्च कर दिया, जिसका नाम Jio Bharat फोन है। 4G के साथ इसे लॉन्च करने का उद्देश्य भारत को ‘2G-मुक्त’ बनाना है। ये उन लोगों के लिए है, जो महंगे स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते या 2G नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। फोन का पहला बीटा परीक्षण इस हफ्ते 6,500 तहसीलों में शुरू होगा। कंपनी ने किफायती दाम पर इंटरनेट डाटा का वादा करते हुए Jio Bharat मोबाइल प्लान भी लॉन्च किया है। इसकी बिक्री 7 जुलाई से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें : Google Pixel 8 Pro की तस्वीरें हुईं लीक, फोन में होगा ट्रिपल कैमरा

ये पढ़ें: Reliance AGM : Jio AirFiber, JioBharat 4G Phone और भी काफी कुछ

Reliance Jio ने Karbonn कंपनी के साथ साझेदारी में दो Jio Bharat फोन मॉडल में से एक को लॉन्च किया है। बता दें कि Jio Bharat के दो मॉडल आएंगे। इनमें पहले मॉडल के पीछे Jio ब्रांड का लोगो होगा, जबकि दूसरे मॉडल के पीछे Karbonn ब्रांड का लोगो होगा। ये दोनों मॉडल नीले और लाल रंग के विकल्प में उपलब्ध होंगे।

Jio Bharat फोन के साथ रिचार्ज प्लान भी घोषित

इसकी उपलब्धता के बारे में कंपनी का कहना है कि Jio Bharat फोन की पहली खेप में 10 लाख फोन शामिल होंगे, जिन्हें 6500 तहसीलों में बेचा जाएगा। फोन के लॉन्च के साथ कंपनी ने रिचार्ज प्लान की मूल कीमत की भी घोषणा की है। Jio यूजर को केवल 123 रुपये प्रति माह पर असीमित वॉयस कॉल और 14GB डेटा प्रदान किया जाएगा। 168GB डेटा (500MB प्रति दिन) के साथ वार्षिक प्लान की कीमत 1234 रुपये रखी गई है। ये प्लान उन लोगों के लिए हैं, जो जियो ब्रांडिंग वाले फोन का इस्तेमाल करते हैं।

किफायती कीमत पर कुछ स्मार्टफोन जैसी क्षमताओं वाले दो Jio Bharat एंट्री-लेवल फोन हैं। दोनों पुराने फीचर फोन की तरह दिखते हैं, लेकिन 4G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। Jio Bharat फोन में से एक को भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी Karbonn के साथ मिलकर बनाया गया था, जिसे Jio Bharat K1 Karbonn कहा जाता है। कंपनी का कहना है कि अन्य निर्माताओं को भी ‘Jio Bharat फोन’ बनाने के लिए ‘Jio Bharat मंच’ को अपनाने का मौका मिलेगा।

ये पढ़ें : OTT पर मौजूद 5 Best Political Web Series, इनको राजनीति के शौकीन जरूर देखें

Jio Bharat फोन की स्क्रीन के नीचे एक की-पैड है। इसके पीछे पैनल पर एक कैमरा और स्पीकर भी है। यह फोन JioPay का इस्तेमाल करके UPI भुगतान करने की सुविधा देगा। इसके अतिरिक्त, इसमें JioCinema, JioSaavn, और FM रेडियो की सुविधा भी होगी। इसकी पहली खेप की बिक्री 7 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि इसे देशभर के खुदरा स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि हर किसी को आसानी से मिल सके।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

ImageJio Bharat 4G फीचर फोन 28 अगस्त से Amazon India पर खरीदने के लिए होगा उपलब्ध

Reliance Jio ने हाल ही में Karbonn द्वारा बनाया गया अपना नया फोन Jio Bharat 4G लॉन्च किया था। इस फीचर फोन की कीमत 999 रुपये रखी गई थी। अभी तक यह फोन Reliance डिजिटल स्टोर और Reliance Jio स्टोर पर ही मौजूद है, लेकिन अब यह Amazon India पर भी उपलब्ध होगा। इसे अगले …

ImageJio ने किया 5G टेक्नोलॉजी का ट्रायल शुरू, मिल रही है 1Gbps की शानदार स्पीड

Reliance Jio ने Radisys Corporation और Qualcomm के साथ कोलैबोरेशन के तहत देश में 5G के ट्रायल शुरू कर दिए है। सभी कंपनियों ने वर्चुअल समिट के जरिये इंडिया में 5G सर्विस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडी चर्चा भी की है। यहाँ पर Jio 5G NR जो क्वालकॉम 5G RAN का सलूशन है, का भी टेस्ट किया …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.