Google Pixel 8 Pro की तस्वीरें हुईं लीक, फोन में होगा ट्रिपल कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सबसे बड़ी टेक कंपनी Google साल के अंत में Pixel 8 सीरीज़ के फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Google Pixel 8 Pro की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हो गया है। इस फोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा दिया गया है। Pixel 8 Pro की नवीनतम तस्वीरें Pixel 7 Pro की तरह एक होल-पंच डिस्प्ले कटआउट दिखाती हैं, जो स्क्रीन के बीच में स्थित है।

ये पढ़ें : OTT पर मौजूद 5 Best Political Web Series, इनको राजनीति के शौकीन जरूर देखें

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में स्पेसिफिकेशन के साथ हैंडसेट के कई कथित रेंडर ऑनलाइन लीक हुए हैं। एक अज्ञात Reddit यूजर ने डिवाइस के डिज़ाइन को दिखाने वाली Google Pixel 8 Pro की कुछ कथित तस्वीरें साझा कर दीं। इसे कोडनेम “husky” के साथ दिखाया गया है और इसमें LPDDR5 रैम और 128GB स्टोरेज है।

Pixel 8 Pro की पीछे की ओर से लीक हुई तस्वीर एक “Zuma” स्टिकर दिखाती है, जो Tensor G3 चिपसेट लगी होना दर्शाती है। हालांकि, Google ने अभी तक चिपसेट की घोषणा नहीं की है। यह Tensor G2 चिपसेट का एक महत्वपूर्ण अपग्रेड हो सकता है। Google की Pixel 8 सीरीज़ अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि वेनिला मॉडल Pixel 8 नए हेज़, जेड, लिकोरिस और पेओनी फिनिश में उपलब्ध होगा, जबकि Pixel 8 Pro को जेड, लिकोरिस, पोर्सिलेन और स्काई फ़िनिश में पेश किया जाएगा। कहा जाता है कि ये डिवाइस नवीनतम Wi-Fi 7 के सपोर्ट के साथ आएंगी।

ये पढ़ें : WhatsApp लाया नया फीचर, नए से पुराने फोन में झट से होगी पूरी चैट ट्रांसफर

स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 8 Pro में 2,992×1,344 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.7 की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मुख्य, 64MP का अल्ट्रा-वाइड और 48MP का टेलीफोटो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए इसमें 10.8MP का फ्रंट कैमरा होगा। स्मार्टफोन में 25W वायर्ड और 23W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,950mAh की बैट्री दी जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Image[Exclusive] Google Pixel 7 Pro की तस्वीरों में दिखा पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पूरा डिज़ाइन

Google Pixel 7 सीरीज़ इस साल के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोनों के साथ सामने आ सकती है। हालांकि इसके लॉन्च में अभी समय है, लेकिन ये स्मार्टफोन सीधे-सीधे साल के सबसे प्रीमियम Apple के iPhone 14 सीरीज़ स्मार्टफोन और Samsung के Galaxy S22 सीरीज़ स्मार्टफोनों से टक्कर लेगा। Google अपनी नयी Pixel सीरीज़ को अक्सर October …

ImageGoogle Pixel 6, Pixel 6 Pro के कैमरा डिटेल लीक हुए: अनोखे कैमरा फ़ीचरों के साथ बदलेगा फोटोग्राफी का अंदाज़

Google के Pixel स्मार्टफोन की कैमरा परफॉरमेंस काफी अच्छी होती है और इसके लिए ये फ़ोन लोकप्रिय भी हैं। कैमरा परफॉरमेंस में, Google के सॉफ्टवेयर में जो कंपनी बेहतरी (improvement) करती है, उसका भी काफी योगदान है। अब जल्दी ही Google Pixel 6, Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने इसके …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.