Jio Bharat 4G फीचर फोन 28 अगस्त से Amazon India पर खरीदने के लिए होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने हाल ही में Karbonn द्वारा बनाया गया अपना नया फोन Jio Bharat 4G लॉन्च किया था। इस फीचर फोन की कीमत 999 रुपये रखी गई थी। अभी तक यह फोन Reliance डिजिटल स्टोर और Reliance Jio स्टोर पर ही मौजूद है, लेकिन अब यह Amazon India पर भी उपलब्ध होगा। इसे अगले सप्ताह ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, 24GB रैम के लिए रहें तैयार

Amazon India पर इसकी बिक्री 28 अगस्त से दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है। Karbonn के इस Jio Bharat 4G फोन की कीमत 999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अब तक यह जानकारी नहीं दी है कि इस फोन के साथ किसी तरह की छूट होगी या नहीं।

Jio Bharat 4G फोन के लिए समर्पित रिचार्ज प्लान भी हैं। इसकी शुरुआत 28 दिनों के प्लान से होती है, जिसकी कीमत 123 रुपये है। इसके साथ आपको असीमित वॉयस कॉल की सुविधा और प्रतिदिन 0.5GB डाटा भी मिलता है। 1,234 रुपये की कीमत वाला Jio Bharat 4G का सालाना प्लान भी है, जिसके साथ प्रतिदिन 0.5GB इंटरनेट डाटा प्रतिदिन और असीमियत वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है।

ये पढ़ें: सितंबर के शुरुआत में हो सकती iQOO Z8 और iQOO Z8x की घोषणा, दोनों के स्पेसिफिकेशन लीक

Jio Bharat 4G के स्पेसिफिकेशन

यह फोन T-9 स्टाइल कीपैड है, जो सामान्य फीचर फोन जैसा ही दिखता है। इसे आप LTE कनेक्टिविटी वाला किफायती फीचर फोन भी कह सकते हैं। इसमें एक छोटी रंगीन स्क्रीन और पीछे एक कैमरा है। इसका डिस्प्ले 1.77 इंच का है और इसमें Micro-SD कार्ड का सपोर्ट मिलता है, जिससे इंटरनल स्टोरेज को 128GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। बैक साइड पर 0.3MP का फ्लैश के साथ कैमरा है। 1000mAh की बैटरी से लैस यह फीचर फोन उन सुविधाओं से भरा हुआ है, जो आपको स्मार्टफोन पर मिलती हैं। यह लाल और नीले रंग के वैरिएंट में उपलब्ध है।

Karbonn की ब्रैंडिंग वाला Jio Bharat फीचर फोन JioCinema और JioSaavn से सुसज्जित है, ताकि इस पर आप मुफ्त में फिल्में देख सकें और म्यूजिक सुन सकें। फोन में JioPay ऐप भी है, जो आपको स्मार्ट फीचर फोन के जरिए UPI भुगतान करने की सुविधा देता है। इस फोन के साथ आपको FM रेडियो ऐप भी मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageReliance Jio ने लॉन्च किया Jio Bharat की-पैड 4G फोन, 999 रुपये में मिलेगा

Reliance Jio ने 999 रुपये की कीमत पर भारत में अपना नया 4G फोन लॉन्च कर दिया, जिसका नाम Jio Bharat फोन है। 4G के साथ इसे लॉन्च करने का उद्देश्य भारत को ‘2G-मुक्त’ बनाना है। ये उन लोगों के लिए है, जो महंगे स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते या 2G नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। फोन …

ImageJioFiber ने पेश किये नए डाटा वाउचर: 101 रुपए में मिलेगा 20GB का एक्स्ट्रा डाटा

रिलायंस की JioFiber सर्विस से जुडी खबर कुछ समय पहले सामने आई थी, जिसमें Reliance Jio ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया था। अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट करने के लिए 6 नए डाटा वाउचरों को पेश किया है। …

ImageRedmi Price Hike: बजट फोन ₹3,000 तक महंगे, पर Amazon पर एक मॉडल अब भी पुराने दाम से सस्ता

एक नज़र में : Xiaomi ने भारत में Redmi के कई फोनों के दाम फिर बढ़ा दिए हैं (Redmi price hike), और mi.com पर Redmi 17 5G अब ₹25,999 से शुरू हो रहा है। यानी पिछले हफ्ते तक जो फोन आप ₹23,999 में कार्ट में डाल रहे थे, उसके लिए अब ₹2,000 ज़्यादा देने होंगे। …

ImageRealme फोन अब Oppo सेंटर पर भी होगा ठीक, ऐसे ढूंढें नया सेंटर

एक नज़र में : 16 नवंबर से Realme की आफ्टर-सेल्स सर्विस Oppo के मौजूदा सेंटरों से चलेगी, और Realme सर्विस सेंटर (Realme Service Center) बढ़कर 670 के पार पहुंच जाएंगे। इन सेंटरों पर बोर्ड Realme का ही रहेगा, लेकिन कंपनी के नोटिस के अनुसार सर्विस अब RM Communications India नाम की कंपनी देगी। दरअसल Realme …

Discuss

Be the first to leave a comment.