OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, 24GB रैम के लिए रहें तैयार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 11 के एक साल बाद जनवरी में OnePlus 12 के लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है। इस फोन को लेकर लोगों में अभी से जबरदस्त उत्साह है। इस वजह से कंपनी की नई डिवाइस के दो बार पहले ही स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। अब तीसरी बार भी इसके फीचर लीक होने की बात सामने आ रही है। फोन के कैमरे से लेकर प्रोसेसर और डिज़ाइन तक लीक में काफी बेहतरीन नज़र आ रहे हैं। हर लीक के साथ यह भी स्पष्ट होता जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 24GB रैम के सपोर्ट के साथ आने के लिए तैयार है।

ये पढ़ें: आज चांद पर chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, टीवी से लेकर YouTube और OTT पर लाइव देख सकते

Weibo के Digital Chat Station के अनुसार, OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 16GB या 24GB रैम के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें यह 5400mAh की हो सकती है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

कैमरे की बात करें तो यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पंच-होल डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके रियर में OnePlus 11 की तरह ही सर्कुलर डिज़ाइन में कैमरा सेटअप हो सकता है। कैमरा सेटअप में 2 रेगुलर सेंसर जबकि एक पेरीस्कोप सेंसर मिल सकता है। कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी मिलेगा। प्राइमरी कैमरा अब तक लॉन्च नहीं किए गए 50 MP Sony IMX9xx सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और एक 64MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो स्नैपर के साथ आ सकता है। इस तरह का कैमरा सेटअप OnePlus में पहली बार हो सकता है।

ये पढ़ें: Moto G54 5G के अब तक के लीक से किस तरह के होंगे स्पेसिफिकेशन, जानते हैं सबकुछ

OnePlus 12 में मेटल मिडिल फ्रेम के साथ डिस्प्ले में अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट रीडर लगा होने की संभावना है। अच्छे वाइब्रेशन के लिए स्मार्टफोन मेें एक “अल्ट्रा-लार्ज X-axis मोटर लगी हो सकती है। चीनी कंपनी इसमें कर्व्ड स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती है, जो हाई फ्रीक्वेंसी पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन डिमिंग का सपोर्ट करेगी और इसे एक नई सबस्ट्रेट तकनीक पर बनाया गया है।

पिछले लीक पर नज़र डालें तो इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.7 इंच के होने की संभावना है, जो QHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिवाइस में कम से कम 256GB UFS 4.0 स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसका इंटरफेस Android 14 आधारित OxygenOS पर काम कर सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 32MP का हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImageGoogle Pixel 4a रिटेल बॉक्स हुआ लीक: प्राइस और स्पेसिफिकेशन भी आई सामने

Google की अपकमिंग किफायती कीमत वाली Pixel 4a सीरीज से जुडी काफी जानकारियाँ मार्किट में काफी दिनों से आ रही है। आज सामने आई लीक से Pixel 4A XL से जुडु काफी जानकारी सामने आई है जिसमे डिवाइस का बॉक्स भी देखने को मिलता है। यह सीरीज मई महीने में गूगल I/O इवेंट के तहत लांच …

ImageOnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक: 30W वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग होगी ख़ास

OnePlus अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइसों OnePlus 8 सीरीज को लांच करने के लिए तैयारी कर रहा है और शायद से अप्रैल महीने के अंत में हमको यह दोनों ही डिवाइस इंडियन मार्किट में देखने को मिल सकता है। कल OnePlus 8 Pro की लाइव इमेज सामने आने के बाद आज दोनों फोन OnePlus 8 …

Imageभारत में महंगा, विदेश में सिमटता OnePlus, दो खबरें जो ब्रांड के लिए मुश्किल बन गईं

OnePlus इन दिनों एक नहीं, दो बड़े कारणों से चर्चा में है और दोनों ही खबरें ब्रांड के लिए अनुकूल नहीं हैं। एक तरफ भारत में कंपनी के फोन एक बार फिर महंगे हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ विदेशी बाज़ारों से OnePlus का बिज़नेस समेटे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। यानी भारत में …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.