Google Pixel 4a रिटेल बॉक्स हुआ लीक: प्राइस और स्पेसिफिकेशन भी आई सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google की अपकमिंग किफायती कीमत वाली Pixel 4a सीरीज से जुडी काफी जानकारियाँ मार्किट में काफी दिनों से आ रही है। आज सामने आई लीक से Pixel 4A XL से जुडु काफी जानकारी सामने आई है जिसमे डिवाइस का बॉक्स भी देखने को मिलता है।

यह सीरीज मई महीने में गूगल I/O इवेंट के तहत लांच की जानी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इवेंट कैंसिल हो गया। पर लगता है की कंपनी दोनों ही फ़ोनों को लांच करने को लेकर तैयार है। लीक हुआ रिटेल बॉक्स यह साफ़ करता है की लांच काफी नजदीक है।

Google Pixel 4A के फीचर

कुछ दिनों पहले सामने आई जानकरी के अनुसार Google Pixel 4A में आपको 5.81-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो पिछले साल की तुलना में बड़ी है। डिस्प्ले में पंच-होल भी मिलेगा जिसके साथ सेल्फी कैमरा आएगा जबकि पीछे की तरफ आपको वही स्क्वायर डिजाईन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया होगा। इसमें 12.2MP प्राइमरी सेंसर 8MP सेंसर के साथ इस्तेमाल होगा जो OIS/EIS को सपोर्ट करते होंगे।

9to5google, के अनुसार Google Pixel 4A में पिछली सीरीज यानि Pixel 3A की तरह ही प्लास्टिक बॉडी देखने को मिल सकती है। यह भी सुनिश्चित हुए है की यह सीरीज Soli Sensor के साथ नहीं आएगी तो इसमें फेस अनलॉक मुश्किल है। चिपसेट के तौर पर स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल होगा जो एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है।

लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए हो सकता है इस बार सीरीज आपको 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ देखने को मिले। बैटरी की

बात करे तो फोन में 3080mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग के मिलेगी जिसके लिए फोन में नीचे की तरफ USB टाइप C पोर्ट भी दिया जाएगा। उम्मीद है की गूगल यहाँ पर ऑडियो जैक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट जरी रखे।

Google Pixel 4A की कीमत और उपलब्धता

Pixel 4A एक मिड-रेंज प्राइस रेंज डिवाइस के तौर पर पेश की जाएगी तो बेस मॉडल की कीमत $399 रखी जा सकती है। उम्मीद यही है की इस यह मिड-रेंज सीरीज Barely Blue और Just Black कलर ऑप्शन के साथ पेश हो सकती है। दोनों ही डिवाइस मई 2020 में ही लांच जा सकती है।

Related Articles

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

ImageGoogle Pixel 4a हो सकता है 22 मई को पंच होल डिस्प्ले के साथ लांच

अन्य Google फ़ोनों की ही तरह डिवाइस के आधिकारिक लांच से पहले ही फोन से जुडी काफी जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में रिटेल बॉक्स की इमेज लीक होने के बाद आज डिवाइस की लांच डेट भी लीक हो गयी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Pixel 4a जर्मनी में लांच किया जा सकता है …

ImageGoogle Pixel 4a के रेंडर आये सामने: हो सकता है पंच होल डिस्प्ले के साथ लांच

Google ने यह साफ़ तौर पर बताया है की Pixel 3a सीरीज यानि की Pixel 3 की थोडा ट्रिम डाउन सीरीज की वजह से कंपनी की सेल में काफी इजाफा हुआ है। अब कंपनी ने इसके अपग्रेड वरिएन्त यानि की Pixel 4a को भी लांच करने की शायद तैयारी कर दी है। Pixel 4a से …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.