Google Pixel 4a हो सकता है 22 मई को पंच होल डिस्प्ले के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अन्य Google फ़ोनों की ही तरह डिवाइस के आधिकारिक लांच से पहले ही फोन से जुडी काफी जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में रिटेल बॉक्स की इमेज लीक होने के बाद आज डिवाइस की लांच डेट भी लीक हो गयी है।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Pixel 4a जर्मनी में लांच किया जा सकता है जिसकी सेल 22 मई से शुरू हो जाएगी। Pixel 4a को मार्किट में 399 यूरो की कीमत में पेश किया जायेगा लेकिन इंडिया में GST की बढ़ी दरों की वजह से कीमत थोडा ज्यादा ही रखी जाएगी।

Google Pixel 4 leaked

कोरोना वायरस के संक्रमण से पहले गूगल डिवाइस को Google I/O 2020 इवेंट के तहत पेश करने वाला था। Pixel 4a साफ़ तौर पर Pixel 4 का एक थोडा ट्रिम वर्जन है जो इंडियन मार्किट में भी पेश किया जायेगा।

Google Pixel 4A के फीचर

कुछ दिनों पहले सामने आई जानकरी के अनुसार Google Pixel 4A में आपको 5.81-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो पिछले साल की तुलना में बड़ी है। डिस्प्ले में पंच-होल भी मिलेगा जिसके साथ सेल्फी कैमरा आएगा जबकि पीछे की तरफ आपको वही स्क्वायर डिजाईन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया होगा। इसमें 12.2MP प्राइमरी सेंसर 8MP सेंसर के साथ इस्तेमाल होगा जो OIS/EIS को सपोर्ट करते होंगे।

9to5google, के अनुसार Google Pixel 4A में पिछली सीरीज यानि Pixel 3A की तरह ही प्लास्टिक बॉडी देखने को मिल सकती है। यह भी सुनिश्चित हुए है की यह सीरीज Soli Sensor के साथ नहीं आएगी तो इसमें फेस अनलॉक मुश्किल है। चिपसेट के तौर पर स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल होगा जो एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है।

लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए हो सकता है इस बार सीरीज आपको 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ देखने को मिले। बैटरी की

बात करे तो फोन में 3080mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग के मिलेगी जिसके लिए फोन में नीचे की तरफ USB टाइप C पोर्ट भी दिया जाएगा। उम्मीद है की गूगल यहाँ पर ऑडियो जैक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट जरी रखे।

Google Pixel 4A की कीमत और उपलब्धता

Pixel 4A एक मिड-रेंज प्राइस रेंज डिवाइस के तौर पर पेश की जाएगी तो बेस मॉडल की कीमत $399 रखी जा सकती है। उम्मीद यही है की इस यह मिड-रेंज सीरीज Barely Blue और Just Black कलर ऑप्शन के साथ पेश हो सकती है। दोनों ही डिवाइस मई 2020 में ही लांच जा सकती है।

Related Articles

ImageVivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

Vivo T5e vs Realme C100x: अगर आपका बजट ₹14,000 के आसपास है और आप एक भरोसेमंद 4G फोन ढूंढ रहे हैं, तो इन दिनों दो नाम सीधे आमने-सामने हैं, Vivo T5e और Realme C100x। दोनों हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं, दोनों की कीमत लगभग बराबर है, और दोनों ही एक जैसे खरीददार …

ImageXiaomi Mi TV 4A Horizon Edition इंडिया में लांच, प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज इंडियन मार्किट में अपने Mi Tv 4A Horizon Edition को लांच कर दिया है। नए स्मार्टटीवी को 40 इंच की स्क्रीन साइज़ के साथ पेश किया है। टीवी में आपको 5,000 से भी ज्यादा एप्लीकेशनों वाले Google Play Store के सपोर्ट के साथ एंड्राइड सॉफ्टवेयर दिया गया है। TV में आपको ख़ास …

ImageMicromax IN 1 होगा 19 मार्च को लांच, स्पेसिफिकेशन आये सामने

Micromax ने आज घोषणा की है की Micromax IN 1 19 मार्च को 12 बजे लांच किया जायेगा। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड ने आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस का टीज़र भी पेश कर दिया है। कंपनी फोन को India ka Naya Blockbuster टैगलाइन के साथ पेश करेगी। फ्लिप्कार्ट पर यह देवीचे लांच के बाद बिक्री के लिए …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products