आज चांद पर chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, टीवी से लेकर YouTube और OTT पर लाइव देख सकते

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा Chandrayaan-3 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसकी आज यानि बुधवार को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की तैयारी है। इस ऐतिहासिक घटना को लोग ISRO की आधिकारिक वेबसाइट से लेकर YouTube, टीवी न्यूज चैनलों और OTT ऐप पर भी जाकर लाइव देख सकते हैं। भारत के समय के अनुसार, Chandrayaan-3 की लैंडिंग का वक्त शाम 6:04 बजे (IST) है।

ये पढ़ें: सितंबर के शुरुआत में हो सकती iQOO Z8 और iQOO Z8x की घोषणा, दोनों के स्पेसिफिकेशन लीक

Chandrayaan-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने का सीधा प्रसारण आज शाम 5.20 मिनट से शुरू किया जाएगा। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुवी क्षेत्र के निकट उतरने की उम्मीद है। टीवी दर्शक जहां DD National और कई अन्य समाचार चैनलों पर Chandrayaan-3 की चंद्रमा पर लाइव लैंडिंग देख सकते हैं। वहीं, Chandrayaan-3 की लाइव स्ट्रीमिंग आज शाम 4 बजे National Geographic चैनल और Disney+ Hotstar पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

बता दें कि 14 जुलाई 2023 को Chandrayaan-3 ने चंद्रमा के लिए उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह के करीब पहुंचने में करीब 40 दिन का समय लगा। इसमें इतना समय मुख्य रूप से इसलिए लगा क्योंकि इसरो अंतरिक्ष यान अपने अमेरिकी समकक्ष जितना मजबूत नहीं है। फिर भले ही इसे Chandrayaan-2 की तुलना में अधिक टिकाऊ कहा जाता हो। इस बार का अभियान केवल चंद्रमा की सतह पर उतरना नहीं है बल्कि चंद्रमा के भूविज्ञान और इतिहास के बारे में डाटा का पता लगाने व उसे एकत्र करने के लिए प्रज्ञान रोवर का उपयोग करना है। इसमें खनिज संरचना, भूकंपीय गतिविधि और यहां तक ​​कि वायुमंडलीय स्थितियों की जांच करने के लिए जमीन में ड्रिलिंग और नमूने इकट्ठा करना शामिल होगा।

ये पढ़ें: Moto G54 5G के लॉन्च से पहले ही तस्वीरें और फीचर लीक

चंद्रमा से पृथ्वी के इन कारकों और तस्वीरों का उपयोग चंद्रमा पर मनुष्य के जीवन की संभावनाओं का विश्लेषण करने के लिए किया जाएगा। यह एक भव्य मिशन है और इसके सफल होते ही भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। बता दें कि Chandrayaan-3 अभियान का वित्तीय बजट 615 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त, आप ISRO के विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से मिशन की प्रगति पर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageHMD Rise vs LAVA Smart 4 Pro: 10 हज़ार के इस मुकाबले में फैसला आसान है

HMD Rise vs Lava Smart 4 Pro: HMD ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise पेश किया है, जो अगले हफ्ते से Flipkart पर बिकेगा। इस स्मार्टफोन की खासियत है Sarvam का Indus AI, जो 22 भारतीय भाषाओं में बात करता है, लेकिन इसके अंदर कंपनी ने 2018 में आया Unisoc …

ImageICC Cricket World Cup 2019: लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ और कैसे देखे अपने टीवी, मोबाइल पर पूरा टूर्नामेंट

IPL के समाप्त होने के बाद समय आ गया है इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट World Cup 2019 का। इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन England and Wales में में किया है, जो 30 मई को शुरू होगा तथा फाइनल 14 जुलाई को खेला जायेगा। (Read in English) इस टूर्नामेंट में 10 टीम हिस्सा …

Imageलोक सभा इलेक्शन 2019: कहाँ देखे चुनाव के रिजल्ट सबसे पहले

भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा त्यौहार लोक-सभा चुनाव 19 मई को अपने अंतिम चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो चूका है। लोक-सभा इलेक्शन 2019 के रिजल्ट कल 23 मई को सुबह 8 बजे घोषित किये जायेंगे। वासी तो सभी न्यूज़ चैनलों ने कल के रिजल्ट आने से पहले रुझानों का सर्वे दिखानादिया है …

Imageनाना पाटेकर की 7 सबसे यादगार फिल्में, ‘क्रांतिवीर’ से ‘वेलकम’ तक जानें किस OTT पर देखें

एक नज़र में : 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर की सात सबसे यादगार फिल्में आप आज भी घर बैठे OTT पर देख सकते हैं, और इनमें से ‘वेलकम’ तो Prime Video पर इन दिनों विज्ञापनों के साथ बिल्कुल मुफ्त चल रही है। हालांकि जिस ‘परिंदा’ …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.