Moto G54 5G के लॉन्च से पहले ही तस्वीरें और फीचर लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola जल्द ही अपने कई नए फोन भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में FCC लिस्टिंग में Moto G84 5G देखा गया, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, TDRA सर्टिफिकेशन में Moto G84 5G और Motorola Edge 40 Neo को भी हाल ही में देखा गया था। इनके बाद अब कंपनी के नए फोन Moto G54 5G के रेंडर लीक हो गए हैं, जिससे डिज़ाइन के बारे में काफी कुछ चीजें साफ होती दिखाई दे रही हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 5 के 24GB रैम और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की पुष्टि, जल्द होगा लॉन्च

टिपस्टर Evan Blass ने Moto G54 5G के रेंडर साझा किए हैं। इससे पहले इसे TDRA और BIS सर्टिफिकेशन में भी देखा गया है। इसके अलावा, FCC लिस्टिंग में यह XT-2343-1 मॉडल नंबर के साथ नज़र आया है, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है। इसी मॉडल नंबर के साथ डिवाइस TDRA लिस्टिंग में भी सामने आ चुकी है। BIS लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि Motorola भारत में स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

Moto G54 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

रेंडर से पता चलता है कि इस फोन को तीन रंग काले, हरे और नीले विकल्प में पेश किया जा सकता है। इसमें बाकी Moto G सीरीज़ के फोन की तरह ही एक आयताकार रियर कैमरा कट-आउट होने की उम्मीद है। यह डिवाइस डुअल रियर कैमरे और एक इंटीग्रेटेड एलईडी फ्लैश से लैस हो सकती है। फोन के पीछे की तरफ बीचों-बीच Motorola की ब्रैंडिंग दी गई है। इसके 50MP प्राइमरी सेंसर से लैस होने की संभावना है।

ये पढ़ें: अब WhatsApp पर HD Quality में शेयर करें तस्वीरें, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

रेंडर से लगता है कि प्राइमरी सेंसर को ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और क्वाड-पिक्सेल तकनीक से लैस किया जा सकता है। फोन के सामने सेल्फी के लिए सेंटर पर पंच होल डिस्पले दिया गया है। डिवाइस में ऊपर की ओर किनारों पर पतले बेज़ल और नीचे की ओर मोटे बेज़ल दिखाई दिए हैं। वहीं, FCC लिस्टिंग की बात करें तो वह कहीं ना कहीं स्मार्टफोन में 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5640mAh की बैटरी होने की संभावना जाहिर करती है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस में NFC और n2, n5, n7, n26, n66 और n78 5G बैंड के सपोर्ट के साथ कोडनेम Cancun 5G होगा। लिस्टिंग यह भी पुष्टि करती है कि डिवाइस Micro-SD कार्ड के लिए एक समर्पित स्लॉट लाएगी। पिछली रिपोर्ट से पता चला था कि Moto G54 5G को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageRealme 11 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग में आया नज़र

चीनी टेक कंपनी Realme ने भारत सहित दुनिया भर में Realme 11 Pro Plus 5G सीरीज ही लॉन्च की है। वहीं, कंपनी ने चीन में अपने यहां Realme 11 5G, Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro Plus पहले ही मई में लॉन्च कर दिए थे। अब कंपनी अन्य देशों में Realme 11 5G …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.