Nokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप की लांच डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है की ये साल के अंत तक लांच किये जा सकते है।

Nokia Purebook से जुडी जानकरी

Flipkart पर सामने आए टीजर में Nokia के इन लैपटॉप्स के बारे में कंपनी ने केवल तीन शब्द- अल्ट्रालाइट, पावरफुल और इमर्सिव लिखे हैं। पिछले दिनों ही Nokia Purebook को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इससे ये साफ है कि ये लैपटॉप्स जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Flipkart लिस्टिंग से ये संभवानाएं जताई जा रही है कि इस इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia Laptops को चीनी कंपनी द्वारा बनाया गया है। कंपनी Nokia ब्रांड के तहत 9 लैपटॉप्स भारत में लॉन्च कर सकती है। इन्हें मॉडल नंबर  NKi510UL82S, NKi510UL85S, NKi510UL165S, NKi510UL810S, NKi510UL1610S, NKi310UL41S, NKi310UL42S, NKi310UL82S और NKi310UL85S के साथ लिस्ट किया गया है। इन कोडनेम्स में NK का मतलब Nokia और इसके बात की नंबरिंग प्रोसेसर की है।

ये सभी लैपटॉप्स Intel Core i3 और Core i5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा ये सभी Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे। इन लैपटॉप्स के बारे में अन्य किसी जानकारी के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। इनकी प्राइसिंग और स्टोरेज कैपेसिटी के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageNokia PureBook X14 हुआ 10th जेन इंटेल प्रोसेसर और डॉल्बी विज़न एंड ऑडियो के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी समय के बाद आज Nokia ने इंडिया में अपने लैपटॉप को लांच किया है। नोकिया के अन्य आइटम्स की तरह यह लैपटॉप भी फ्लिप्कार्ट पर भी पेश किये गये है। अगर लैपटॉप की बात करे तो यहाँ आपको 14 इंचस्क्रीन डॉल्बी सपोर्ट के साथ मिलती है। 10th जेन इंटेल प्रोसेसर के साथ पेश किये …

ImageLava भारत में 7 जनवरी को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, #AbDuniaDekhegi हैशटैग के साथ होने लांच

Lava जल्द ही चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी। वहीं, अब खुद कंपनी ने टीज़र वीडियो के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। लावा कंपनी 7 जनवरी को लॉन्च इवेंट का आयोज़न करने जा रही है, जिसमें कथित रूप से एक से …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.