Realme GT 5 के 24GB रैम और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की पुष्टि, जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Realme GT 5 होगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसकी लॉन्च डेट क्या होगी। यह नवीनतम स्मार्टफोन Realme GT 3 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। कंपनी ने डिवाइस के कुछ खास फीचर का ही खुलासा किया और अन्य प्रमुख विवरण अब भी ज़ाहिर नहीं किए हैं।

ये पढ़ें: अब WhatsApp पर HD Quality में शेयर करें तस्वीरें, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Realme के अध्यक्ष जू क्यूई चेज़ ने जल्द ही चीन में इसकी लॉन्चिंग की बात कही है। उनके अनुसार, आगामी Realme GT 5 में 24GB तक की रैम होगी। उन्होंने यह भी बताया कि फोन में शक्तिशाली Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट लगी होगी। इसके अलावा, उन्होंने इसमें दमदार 240W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने की भी पुष्टि की है। यह कंपनी की पहली डिवाइस है, जो 24GB रैम के साथ लाई जा रही है। अगर आधिकारिक फीचर की पुष्टि के इतर देखा जाए तो डिवाइस के अन्य फीचर Weibo पर लीक हो गए हैं।

Realme GT 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Realme GT 5 में 6.74-इंच OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जिसके 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने की संभावना है। डिस्प्ले में 360Hz टच सैंपलिंग रेट हो सकता है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि डिवाइस में 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी होगी। लीक से यह भी पता चल रहा है कि फोन 16GB और 24GB LPDDR5x रैम कॉन्फिगरेशन के साथ आ सकता है। इसमें 128GB से 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है।

ये पढ़ें: Honor ने तीन साल बाद भारत में वापसी की पुष्टि की, सितंबर में लॉन्च कर सकता पहला स्मार्टफोन

अन्य लीक की मानें तो डिवाइस में 4600mAh की बैटरी हो सकती है। इसका यूज़र इंटरफेस Android 13 आधारित Realme UI 4.0 पर चलने करने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX890 मिलने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

Image150W चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 भारत में 29 अप्रैल को होगा लॉन्च; ये हो सकती हैं कीमतें

Realme GT Neo 3 का ज़िक्र कंपनी ने MWC 2022 में किया था और पिछले महीने ही 150W चार्जिंग के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया। अब कंपनी के वाईस प्रेजिडेंट माधव सेठ ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि ये फ़ोन भारत में इसी महीने यानि …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

Discuss

Be the first to leave a comment.