OnePlus पेश कर सकता है नया फोल्डेबल फ्लिप फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के फोल्डेबल फ्लिप फोन की खबरे इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। खबरों के अनुसार कंपनी एक ऐसे क्लैमशेल-स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन फोल्डेबल फ्लिप फोन पर काम कर रही है, जो आगामी सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप फोन और मोटोरोला के रेजर फोल्डेबल फ़ोन के कम्पीटीशन में बाज़ार में पेश किया जा सकता है।

OnePlus Flip rumors

एक चीनी वीबो यूजर ने इससे सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया है कि ओप्पो और वनप्लस दोनों ही एक नया फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च कर सकते हैं। साझा की गयी पोस्ट के अनुसार ओप्पो एक ऐसे स्मार्ट फ़ोन पर काम कर रहा है, जिसमे टेलीफोटो और मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है, और वनप्लस के फोल्डेबल फ्लिप फोन में भी ये ही कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों ही कंपनियों द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की गयी हैं।

इसके पहले पिछले साल ओप्पो ने Oppo Find N3 Flip लॉन्च किया था और OnePlus ने OnePlus Open लॉन्च किया था। यदि ओप्पो के नए फ़ोन Oppo Find N5 Flip के लॉन्च की सम्भावना बनती है तो, OnePlus भी इसकी टक्कर में अपना नया फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च कर सकता है।

Oppo Find N3 Flip में 6.8-इंच LTPO AMOLED इनर स्क्रीन और 3.26-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले का उपयोग किया गया था, इसके अतिरिक्त 4nm MediaTek Dimensity 9200 chip से संचालित होता है। फ़ोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के ऑप्शन मिल जाते हैं। हालांकि फ़ोन Android 13 आधारित ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होता है लेकिन कैमरा के मामले में आगे है।

फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमे 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 332 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है। ये फ़ोन 4,300mAh बैटरी के साथ 44W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageRealme की तरफ से आ रहे हैं, Fold और Flip फ़ोन, मिला ये बड़ा संकेत

धीरे धीरे फोल्डेबल स्मार्टफोनों का बाज़ार बढ़ता जा रहा है। अभी तक भारत में Samsung, Oppo और Motorola के फोल्डेबल या फ्लिप फ़ोन ही नज़र आये हैं। इस साल Tecno ने भी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया और अब Realme भी फोल्डेबल स्मार्टफोनों की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाने जा रही है। Realme इंडिया …

Imageलेने जा रहे हैं फोल्डेबल फ़ोन ? पहले जान लें क्या हैं इनकी खूबियाँ और खामियाँ

फीचर फ़ोन से शुरुआत करते हुए, भारी और बड़े स्क्रीन से लेकर, फोल्डेबल फ़ोन तक, स्मार्टफोनों की यात्रा काफी लम्बी रही है। इस दौरान हमने स्मार्टफोनों में लगभग हर साल कई नयी तकनीकों को आते देखा है और इनमें इनोवेशन की बात करें तो, मोबाइल टेक्नोलॉजी में इसकी कोई सीमा नहीं है। पहले केवल वायरलेसली …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.