OnePlus 8 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक: 30W वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग होगी ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइसों OnePlus 8 सीरीज को लांच करने के लिए तैयारी कर रहा है और शायद से अप्रैल महीने के अंत में हमको यह दोनों ही डिवाइस इंडियन मार्किट में देखने को मिल सकता है।

कल OnePlus 8 Pro की लाइव इमेज सामने आने के बाद आज दोनों फोन OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन लीक हो गयी है जिनके अनुसार इस बार कंपनी आपको 30W वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग का सपोर्ट भी देने वाली है तो चलिए नज़र डालते है दोनों ही फ़ोनों की लीक हुई स्पेसिफिकेशन पर:

यह भी पढ़िए: OnePlus 8 Pro की लाइव इमेज हुई लीक: क्वैड कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले के साथ हो सकता है लांच

OnePlus 8 Pro की लीक स्पेसिफिकेशन

फेमस टिपस्टर @ishanagarwal ने ट्विटर पर अपने अकाउंट पर दोनों ही फ़ोनों की स्पेसिफिकेशन को शेयर किया है। इसके अनुसार OnePlus 8 Pro काफी हद तक Oppo FInd X2 Pro जैसा ही नज़र आता है जो हाल ही लांच किया गया था।

फोन में आपको 6.78-इंच की QHD+ sAMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जा सकती है। डिस्प्ले दोनों तरफ से कर्व के साथ पेश की जाएगी। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया जायेगा। लेटेस्ट चिपसेट 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया जायेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ आपको 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 48MP का सेकेंडरी सेंसर भी दिया जायेगा। इसके अलावा 8MP और 5MP के भी एक्स्ट्रा सेंसर दिए जायेंगे। सामने की तरफ पंच-होल डिस्प्ले के तहत 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।

OnePlus 8 के लीक फीचर

वैसे तो Pro मॉडल हमेशा से इवेंट में ख़ास बन जाता है लेकिन OnePlus 8 में भी आपको कुछ खास फीचर देखने को मिलेंगे जिनमे FHD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ 12GB और 256GB तक के रैम+स्टोरेज ऑप्शन ख़ास है।

पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेंसर और सामने की तरफ OnePlus 8 Pro की ही तरह 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus 8 Pro के वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से बजाये इसमें आपको  30W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जायेगा।

अगर दोनों ही फ़ोनों की कीमत की बात करे तो OnePlus 8 को मार्किट में 40,000 रुपए की कीमत के आसपास लांच किया जा सकता है जबकि इसके प्रो मॉडल को 60,000 रुपए की कीमत सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।

Related Articles

Imageदशहरे पर स्कूटर लेना है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिके ये 5, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Best Selling Scooters September 2026: सितंबर 2026 में भारत में कुल 9,95,576 स्कूटर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है, और इस रिकॉर्ड महीने में भी सबसे आगे Honda Activa ही रहा। अकेले Activa की 3,52,271 यूनिट बिकीं, यानी इसके बाद आने वाले चारों …

ImageOnePlus 7T और OnePlus 7T Pro होंगे जल्द लांच : जाने क्या होगी स्पेसिफिकेशन और फीचर

OnePlus ने अपने लेटेस्ट OnePlus 7-सीरीज को लांच करने के साथ ही फ्लैगशिप किलर के फ्लैगशिप डिवाइस तक का सफ़र तय कर लिया है। इस साल हमने OnePlus के 2 फ़ोनों को देखा है जिसमे आपको स्टैण्डर्ड और प्रो वरिएन्त दिए गये है। अब अपने पैटर्न के अनुसार कंपनी इसके “T” वरिएन्त को लेकर चर्चा …

ImageOnePlus 8 सीरीज होगी 14 अप्रैल को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा फोन में ख़ास

OnePlus ने अपनी काफी दिनों का इन्तजार करवाने के बाद आज OnePlus 8 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर घोषणा की है कि वह 14 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के द्वारा अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज पेश करेगी। अब तक इस सीरीज के …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.