Realme GT 5 Pro 7 दिसंबर को होगा लॉन्च; लॉन्च से पहले लीक हुए मुख्य स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 12 और OnePlus 12 के बाद Realme GT 5 Pro भी Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाला है। ये फ़ोन GT 5 सीरीज़ में Realme GT 5 के बाद दूसरा स्मार्टफोन होगा। हालांकि फ़ोन को लेकर अफवाहें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन कंपनी ने आज इसकी लॉन्च की तारीख़ की घोषणा कर दी है। GT 5 Pro चीन में 7 दिसंबर, 2023 को लॉन्च होने जा रहा है। साथ ही इसके कुछ फ़ीचर भी लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव Google Pixel 8a Wallpapers हुए लीक: Pixel 8a वॉलपेपर डाउनलोड करके, अपने एंड्राइड फ़ोन

Realme GT 5 Pro

कब लॉन्च होगा Realme GT 5 Pro ?

Realme ने खुद आज ये घोषणा की है कि अगला फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5 Pro चीन में 7 दिसंबर को 2pm (भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे) पर लॉन्च किया जायेगा। साथ ही इसका एक टीज़र पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें रियर पैनल पर एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल भी नज़र आ रहा है। इसके अलावा एक अलग पोस्ट में कंपनी ने ये भी बता दिया है कि इस फ़ोन में 64MP का OV64B पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर मिलेगा और इसका कैमरा मॉड्यूल भी टीज़ किया गया है। वहीँ एक अन्य पोस्टर में Powered by BOE भी लिखा है, यानि इसमें आपको BOE द्वारा फ्लैगशिप डिस्प्ले मिलने वाली है।

Realme GT 5 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme GT 5 Pro में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले आने के आसार हैं, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा इस फ्लैगशिप Pro वैरिएंट में Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 16GB या 24GB तक की LPDDR5x RAM, और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है।

GT 5 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का हो सकता है और ये नए Sony LYT-T808 सेंसर व OIS के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 8MP का OmniVision OV0810 अल्ट्रा वाइड लेंस और टेलीफ़ोटो सेंसर भी होगा। वहीँ सेल्फी के लिए GT 5 Pro में 32MP का सेंसर आने के आसार हैं।

फ़ोन को लम्बे समय तक पावर करने के लिए भी इसमें 5,400mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने के भी आसार हैं। वहीँ सॉफ्टवेयर की बात करें तो, इसमें Android 14 आधारित Realme UI 5 आएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageSnapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होगा Realme GT 2 Pro; लॉन्च डेट, फ़ीचर, यहां जानें सब कुछ

Realme GT 2 Pro कल यानि कि 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर अपने आधिकारिक अकाउंट से की है। साथ ही ये पहले से बताया जा चुका है कि ये फ़ोन नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdrgaon 8 Gen 1 के साथ ही …

Imageपेपर टेक डिज़ाइन वाले Realme GT 2 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हुई

Realme अपने मिड-रेंज फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro को जमकर प्रमोट कर रहा है। भारत में भी इस फ़ोन के लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। पहले इसे चीन में लॉन्च किया है, फिर MWC 2022 में और अब बारी है इसे भारत में लॉन्च करने की। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products