करप्ट Pendrive और मेमोरी कार्ड कैसे ठीक करें? नहीं लगेगा एक भी रुपया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बहुत बार ऐसा होता है, कि हम कोई Pendrive या मेमोरी खरीद के लाते हैं, और किसी कारण से वो करप्ट हो जाता है, जिस वजह से हम उसे उपयोग नहीं कर पाते हैं और हमारे पैसे फालतू चले जाते हैं, लेकिन ऐसा नही है। यदि आपका Pendrive या मेमोरी कार्ड करप्ट होता है, तो आप उसे आसानी से घर बैठे ही ही ठीक कर सकते हैं, और इसके लिए आपको एक भी रुपए खर्च करने की आवश्यकता नही होती है। यदि आपको नही पता है कि करप्ट Pendrive और मेमोरी कार्ड कैसे ठीक करें? तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख में हमनें इसे ठीक करने का सबसे आसान तरीका बताया है, हालांकि इसके लिए आपको लैपटॉप की आवश्यकता होगी। चलिए हमारे टॉपिक की तरफ बढ़ते हैं, और इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: UTS app से ट्रैन और प्लेटफार्म टिकेट कैसे बुक करें?

करप्ट Pendrive और मेमोरी कार्ड कैसे ठीक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप को ओपन करें, और उसमें करप्ट Pendrive या मेमोरी कार्ड कनेक्ट करें।
  • अब “Start menu” पर जाएं और “CMD” सर्च करें।
  • इसके बाद राइट क्लिक करें और “open as administrator” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर सबसे पहले “diskpart” कमांड दें, इसके लिए आपको “diskpart” टाइप करके कीबोर्ड में “enter” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • कमांड रन होने के बाद “list disk” टाइप करें, और फिर से कीबोर्ड में “enter” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके लैपटॉप में जुडी हुई या पहले से इनस्टॉल सभी hard drive की लिस्ट आ जायेगी। यदि आपने एक ही मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव कनेक्ट किया है, तो वो Disk 1 में नजर आएगा। अगली कमांड देने से पहले एक बार अचे से इसका पता कर लें, कि आपने सही डिस्क को चुना है।
  • अब आपका डिवाइस जिस डिस्क में है, “Select” लिख कर वो डिस्क का नंबर टाइप करके एंटर करें, उदहारण के लिए “select disk 1” लिख कर “Enter” दबाएं।
  • इस कमांड के रन होने के बाद आपको “clean” लिख कर “Enter” दबाना है, और फिर “create partition primary” की कमांड दें।
  • यदि आप मेमोरी कार्ड सही कर रहे हैं, तो “format fs=fat32” कमांड दें, और यदि पेनड्राइव सही कर रहे हैं, तो “format fs=ntfs quick” कमांड दें।
  • इसके बाद “active” कमांड टाइप करें, और फिर “assign” कमांड देकर कमांड रन होने पर cmd को बंद कर दें।
  • इतना करने पर आपका मेमोरी कार्ड और पेनड्राइव फिर से सही हो जायेगा।

निष्कर्ष

जब भी किसी करप्ट Pendrive और मेमोरी कार्ड को सही किया जाता है, तो वो पूरा फॉर्मेट हो जाता है, और उसके अंदर जो भी डेटा स्टोर होता है, वो पूरा डिलीट हो जाता है। ध्यान रहें, कि इनके करप्ट होने का कारण firmware करप्ट होना या हार्डवेयर फेल होना होता है। यदि firmware करप्ट हुआ है तो ही आप इन्हें ठीक कर पाएंगे अन्यथा नहीं, हालाँकि इसका पता लगाने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन एक बार ऊपर बताई गयी प्रक्रिया के माध्यम से हम कोशिश कर सकते हैं।

ये पढ़े: एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कैसे करें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imageजानें आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिव हैं, कैसे चेक करें; नहीं तो हो सकती है जेल

आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिव हैं, कैसे चेक करें: इस डिजिटल युग में स्कैमर्स कई तरह से हमारे साथ फ्रॉड कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है, हम हर जगह हमारा आधार कार्ड दे देते हैं, या सिम लेते समय दूकानदर वेरिफिकेशन फ़ैल होने का बहाना बना कर दो बार हमारा वेरिफिकेशन कर …

Imageलैपटॉप का टचपैड काम नहीं कर रहा है, तो अपनायें ये 5 तरीकें

यदि आप भी अपना ज्यादातर काम लैपटॉप पर करते हैं, लेकिन किसी कारण से लैपटॉप के टचपैड ने काम करना बंद कर दिया है, जिस वजह से आप काम नहीं कर प् रहे हैं तो परेशान होने वाली बात नहीं हैं, इस लेख में हमनें बताया हैं, कि लैपटॉप का टचपैड काम नहीं कर रहा …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products