एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कैसे करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर साल Apple नए iPhone लॉन्च करता है, और यूजर्स पुराने iPhone के एक्सचेंज में नए iPhone को लेना पसंद करते हैं, लेकिन यदि हम हमारे iPhone में eSIM का उपयोग करते हैं, तो नया iPhone लेने पर हमें काफी समस्या आती है, लेकिन आप आसानी से एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कर सकते हैं। यदि आपको नहीं पता ये कैसे करते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े इसमें हमनें दो तरीकें से बताया है, कि एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कैसे करें? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: iPhone में Contact Poster कैसे बनाए?

मैन्युअल तरीके से एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले दोनों iPhone को इंटरनेट से कनेक्ट करें।
  • अब अपने पुराने iPhone की सेटिंग्स में जाएं, और “Mobile Data” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Set up mobile service” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब जो भी SIM आप अपने iPhone में इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी लिस्ट दिख जाएगी।
  • यदि आपका टेलीकॉम ऑपरेटर ऑटोमैटिक eSIM ट्रांसफर की सुविधा नहीं देता है, तो SIM के नीचे “Transfer not supported” लिखा होगा।
  • ऐसी स्थिति में आपको अपनी सिम से टेलीकॉम ऑपरेटर को टेक्स्ट मैसेज करना होगा। नीचे हमनें तीनों ऑपरेटर की जानकारी दी हैं।
  • Jio eSIM कैसे ट्रांसफर करें: इसके लिए सबसे पहले फ़ोन में Jio ऐप डाउनलोड करें, और अपने ईमेल आईडी को वेरीफाई करें। अब अपनी जिओ eSIM से 199 पर GETESIM का मैसेज करें।
  • Airtel eSIM कैसे ट्रांसफर करें: इसके लिए 121 पर अपनी Airtel eSIM से “eSIM” मैसेज सेंड करें।
  • VI eSIM कैसे ट्रांसफर करें: इसके लिए 199 पर अपनी VI eSIM से “eSIM” मैसेज सेंड करें।

ऑटोमेटिकली eSIM ट्रांसफर कैसे करें?

  • इसके लिए भी सबसे पहले दोनों iPhone को इंटरनेट से कनेक्ट करें।
  • अब अपने नए iPhone की सेटिंग्स में जाएं, और “Mobile Data” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Set up mobile service” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें, फिर “Other options” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “transfer from nearby iPhone” और “QR code” ये दो ऑप्शंस दिखेंगे, इनमें से कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • इनमें पहला वाला ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • अब आपके पुराने iPhone पर एक नोटिफिकेशन आएगी, यहाँ “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और वेरिफिकेशन कोड डालें, जो आपके नए iPhone पर आएगा।

इतना करने पर आपकी eSIM ट्रांसफर हो जाएगी यदि आप QR वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करते तो आपको टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करके उनसे QR कोड की मांग करना पड़ती इसलिए हमनें इसमें पहला तरीका बताया, जो काफी आसान है।

ये पढ़े: एंड्राइड फ़ोन में PlayStation गेम्स कैसे खेलें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageAndroid से iPhone में कॉन्टैक्ट्स कैसे ट्रांसफर करें?

iPhone का भारत में ज्यादा क्रेज होने की वजह से हर इंसान जीवन में एक बार iPhone खरीदना चाहता है, लेकिन iPhone खरीदने के बाद सबसे बड़ी समस्या Android फोन से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने में आती है। ऐसे कई तरीके हैं, जिनसें डेटा तो ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन फोन के कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर …

Imageएक एंड्रॉइड से दूसरे एंड्रॉइड फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?

जब भी हम नया फ़ोन लेते हैं, तो सबसे ज्यादा परेशानी पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में डाटा ट्रांसफर करने में आती है। यदि आपने भी नया एंड्राइड फ़ोन लिया है, और आपको डाटा ट्रांसफर करने में परेशानी आ रही हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें बताया है कि एक …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.