Honor 10 हो सकता है जल्द ही लांच; अप्रैल 19 है नयी लांच डेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Honor ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 10 की घोषणा कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। यह डिवाइस अब 19 अप्रैल को पेश की जा सकती है, उसी दिन ब्राज़ील में Moto G6-सीरीज भी पेश की जाएगी। यह डिवाइस 15 मई को लन्दन में पेश की जाने की उम्मीद थी लेकिन लगता है कंपनी इस फ़ोन को पहले चीन में लांच करेगी। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Xiaomi Comet और Sirius फोन में दिया जा सकता है स्नैपड्रैगन 670; रिपोर्ट

कंपनी ने अपने इवेंट के लिए इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। Honor 10 की प्रोमो इमेज से इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का पता चल जाता है। यह फोन Honor 9 का अपग्रेड वर्जन है और इसमें आपको Huawei P20 सीरीज के फ़ोनों जैसे कुछ आकर्षक फीचर देखने को मिल सकते है।

Honor 10के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

इमेज के अनुसार, Honor 10 3D-डिजाईन के साथ आएगा जो काफी हद तक हाल ही में लांच किये गये Huawei P20 प्रो के मिलता जुलता होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर दिखाई नहीं दे रहा है तो पूरी उम्मीद है की यहाँ पर फोन में या तो फिंगरप्रिंट सेंसर सामने की तरफ या अंडर-डिस्प्ले दिया जा सकता है। जहाँ तक उम्मीद है यह डिवाइस भी Notch के साथ मिल सकती है लेकिन अभी तक सामने से डिवाइस को नहीं देखा गया है तो कुछ साफ़ कहना थोडा मुश्किल है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Black Shark गेमिंग फोन की ताज़ी तस्वीर हुई लीक; होगा 13 अप्रैल को लांच

फोन के आपेक्षित स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, Honor 10 में 18:9 रेश्यो डिस्प्ले, Kirin 970 चिपसेट, 6GB रैम, 256GB तक स्टोरेज और AI-पॉवरड ड्यूल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में P20 की ही तरह 12MP और 20MP का कैमरा कॉम्बिनेशन दिया गया है। उम्मीद यही है की यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो पर रन करेगी और 3,500mAh बैटरी से संचारित होगी।

अभी तक Honor की इस आगामी डिवाइस के बारे में हम इतना ही जानते है। हम उम्मीद करते है की जैसे-जैसे लांच इवेंट की डेट पास आएगी फोन के बारे में और जानकारियाँ भी सामने आ जाएँगी। हो सकता है की मई 15 को Honor 10 का ग्लोबल लांच किया जाये।

Nokia 7 Plus First Impression in Hindi | नोकिया 7 प्लस का फर्स्ट इम्प्रैशन हिंदी में

Related Articles

ImagePOCO X8 Pro पर 6 हज़ार की कटौती, Flipkart Big Billion Days के दाम आए सामने

POCO ने Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए अपने फोनों की कीमतें बता दी हैं। कंपनी ने पहले लाइव रिवील का टीज़र दिया था, और उसके बाद सेल प्राइस वाले पोस्टर जारी कर दिए। इनमें X8 Pro सीरीज़, X8 सीरीज़, M8 Power, M8x और C-सीरीज़ के फोन शामिल हैं। अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर …

ImageOppo A54 होगा इंडिया में 19 अप्रैल को लांच, 20 अप्रैल को Oppo A64 5G से उठेगा पर्दा

Oppo ने आज इंडियन मार्किट में अपने दो नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी Oppo A54 को 19 अप्रैल को तथा Oppo A74 5G को 20 अप्रैल के दिन लांच करने वाली है। ओप्पो की Oppo A54 डिवाइस का पेज फ्लिप्कार्ट पर लाइव कर दिया गया है जबकि Oppo A74 …

ImageRedmi का गेमिंग स्मार्टफोन होगा अप्रैल महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Redmi ने आज अपने नए अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में लांच करने की घोषणा कर दी है। फ़ोन पहले चाइना में लांच किया जायेगा। तो यह डिवाइस शाओमी के सब ब्रांड रेडमी के तहत लांच होगा जो शाओमी के गेमिंग डिपार्टमेंट के खालीपन को भी भरेगा। डिवाइस को लांच करने की …

ImageHonor 10 हो सकता है 19 अप्रैल को लांच; Notch-डिस्प्ले और Kirin 970 चिपसेट होगी खासियत

Honor 10 अभी कुछ दिन पहले अपने लांच डेट को लेकर काफी चर्चा में था। फोन के स्पेसिफिकेशन चीन की सर्टिफिकेशन साईट TENAA पर लीक हुए थे जिसमे Kirin 970 चिपसेट और Notch युक्त डिस्प्ले खास आकर्षण रहे थे। वैसे यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड OS पर रन करेगी। (Read in English) इसके अलावा, TENAA पर …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Discuss

Be the first to leave a comment.