Xiaomi Black Shark गेमिंग फोन की ताज़ी तस्वीर हुई लीक; होगा 13 अप्रैल को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ब्लैक शार्क जो एक गेमिंग फोन होगा, उसकी ताज़ा इमेज इन्टरनेट पर 13 अप्रैल के लांच डेट से पहले ही लीक हो गयी है। चीन की सोशल नेटवर्किंग साईट Weibo पर एक यूजर ने ब्लैक शार्क की ताज़ी इमेज को पोस्ट किया है जिसमे फोन को रियर साइड से दिखाया गया है। (Read in English)

इस से पहले शाओमी ने एक टीज़र जारी किया था जिसमे फोन के फ्रंट डिजाईन की थोड़ी से झलक दिखाई गयी थी। अगर हम दोनों ही इमेजों को एक साथ मिलाये तो हमको फोन के डिजाईन के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है। बस ये लीक हुई इमेज सटीक हो।

This slideshow requires JavaScript.

यह भी पढ़िए:  15 बेहतरीन Vivo V9 फीचर, टिप्स और ट्रिक्स

Black Shark गेमिंग फोन के फीचर (आपेक्षित)

पहले बात करते है टीज़र इमेज की, यहाँ पर फोन की राईट हाफ साइड दिखाई गयी है। फोन में आपको ऑल-डिस्प्ले फ्रंट साइड के साथ-साथ घुमावदार किनारे दिए जायेंगे जो गेमिंग करते समय आपको डिवाइस पकड़ने में मदद करेगा। हम अभी फोन में दिए गये बेज़ेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते लेकिन इमेज में हमको किसी भी तरह का बेज़ेल नहीं दिखाई दे रहा है। इसके अलावा हमको राईट में एक फिजिकल बटन दिखाई दे रहा है।

अगर हम लीक हुई इमेज पर विश्वास करे तो ब्लैक शार्क में पीछे की तरफ थोडा खुरदुरे डिजाईन के साथ ब्लैक-शार्क नाम और लोगो दिया गया है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा और LED फ़्लैश भी दिखाया गया है और गेमिंग फोन होने के कारण कुछ ऐड-ऑन एक्सेसरीज भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi 5 के10 बेहतरीन फीचर, टिप्स और ट्रिक्स

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, ब्लैक शार्क में आपको 18:9 रेश्यो को FHD+ (1080 x 2160 पिक्सेल्स) की डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसेर के रूप में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम दी जा सकती है। फोन में एंड्राइड ओरियो के साथ 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

यह शाओमी द्वारा पेश किया गया गेमिंग-केन्द्रित स्मार्टफोन होगा। यह पिछले साल लांच हुए रेजर फोन के विकल्प के रूप में पेश किया जायेगा। फोन की कीमत थोडा कम रहने की उम्मीद है क्योकि शाओमी हमेशा से ही काफी बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को किफायती कीमत पर पेश करता आया है।

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageAsus ROG Phone 4 की लाइव इमेज आई सामने, हो सकता है ROG Phone 5 नाम से लांच

ASUS ROG Phone 4 से जुड़ा एक पोस्टर कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर टीज़ किया था। जिसके अनुसार उम्मीद लगाई जा रही थी की यह गेमिंग फोन जल्द ही लांच किया जा सकता है। आज सामने आये एक लीक में डिवाइस की लाइव इमेज भी सामने आई है। यहाँ थोडा अजीब बात ये है की WHYAB …

ImageRealme Book लैपटॉप की इमेज हुई लीक, जाने क्या होगा इसमें ख़ास

Realme द्वारा लैपटॉप को पेश किये जाने से जुडी काफी अफवाहे सामने आ चुकी है। आज रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने सोशल मीडिया पर अपने नए लैपटॉप की एक छोटी सी झलक शेयर की है। इस से यह साफ़ हो जाता है की कंपनी जल्द ही लैपटॉप को लांच करने वाली …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.