Huawei P20 Pro और P20 जल्दी होंगे भारत में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
हुआवै P20 और P20 प्रो अभी हाल ही में लांच किये गये है जिस से फ्लैगशिप फ़ोनों में मुकाबला और कडा हो गया है। ग्लोबल शोकेस के बाद, लगता है कंपनी जल्दी ही भारत में अपने दोनों स्मार्टफोन P20 प्रो और P20 को लांच करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक टीज़र बैनर लगाया है जिसपर लिखा है “Coming Soon To India”। (Read in English)

Honor ग्लोबल प्रेसिडेंट George Zhao ने MWC 2018 के समय ही नए टीज़र के बारे में संकेत दिए थे। टेक इवेंट में उन्होंने ये सुनिश्चित किया था की हुवावे अपने P20 फ्लैगशिप फ़ोनों को भारत में जरुर पेश करेगी।

यह भी पढ़िए: Nokia 6 (2018) हो सकता है 4 अप्रैल को भारत में लांच

जैसे ही आप हुआवै की वेबसाइट को खोलेंगे आपको सबसे पहले P20 प्रो का बैनर दिखाई देगा जिसके साथ लिखा है #seemore और इसके बाद आप जैसे ही नीचे की तरफ स्क्रॉल करते है तो एक और बैनर दिखाई देता है जिसमे फोन की साइड एज दिखाई गयी है और लिखा है “Coming Soon in India”। यहाँ देखने वाली बात सिर्फ यही होगी की कंपनी अपने दोनों फ़ोनों को भारत में पेश करती है या सिर्फ किसी एक को ही लांच किया जाता है।

Huawei P20 Pro के फीचर

हुआवै P20 प्रो अपने साथी P20 से थोडा बेहतर और पावरफुल फीचर के साथ आता है। P20 प्रो में 6.1-इंच की नौच युक्त डिस्प्ले दी गयी है। यह OLED स्क्रीन FHD+ रेसोलुशन और 2.5D कर्वड ग्लास के साथ आती है।

फ़ोन में हुआवै का अपना किरिन 970 चिपसेट दिया गया है जो i7 को-प्रोसेसर, Mali-G72 MP12 GPU, Neural प्रोसेसर यूनिट और 6 GB रैम के साथ आता है।

फोन का सबसे आकर्षक फीचर यहाँ पर उपलब्ध ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में 40MP+20MP+8MP सेंसर का कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 24MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है।

Huawei P20 के फीचर

दूसरी तरफ, P20 में 5.8-इंच की LCD डिस्प्ले दी गयी है जो नौच युक्त है। फोन की स्पेसिफिकेशन काफी हद तक P20 प्रो के ही सामान है, बस P20 में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

P20 में फोटोग्राफी के लिए, 12MP के RGB लेंस के साथ 20MP का मोनोक्रोम लेंस मिलता है। दोनों कैमरा सेंसर f/1.8 और f/1.6 अपर्चर के साथ आते है। हुआवे का दावा है कि इसके Leica लेंस में 1.55μm बड़ा पिक्सेल आकार है, जो कि लेजर ऑटोफोकस, PDAF और ड्यूल- टोन LED फ्लैश से युक्त है। यह 960fps पर स्लो-मो रिकॉर्ड कर सकता है। सामने की तरफ से यह 24MP Sony IMX576 sensor के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

दोनों ही फोन लेटेस्ट एंड्राइड ओरियो आधारित EMUI 8.1 कस्टम स्किन पर रन करते है। Honor P20 प्रो में जहाँ 4000mAh की बड़ी बैटरी है वही P20 में थोडा कम 3400mAh की बैटरी दी गयी है। दोनों ही फोन ड्यूल 4G और ड्यूल VoLTE को सपोर्ट करते है।

Huawei P20 इंडिया लांच डेट

चूंकि हुआवे ने अपनी वेबसाइट पर टीज़र को दिखाया है, अगले कुछ हफ्तों में हुआवे P20 और P20 प्रो के इंडिया में लॉन्च होने की उम्मीद है। पूरी सम्भावना है की हुआवे P20 प्रो की भारत में शुरुआत, OnePlus 6 और Mi Mix 2S से पहले ही हो जाएगी।

यह भी पढ़िए: OnePlus 6 आएगा Notch- डिस्प्ले के साथ; हुई पुष्टि

Huawei P20 Pro स्पेसिफिकेशन

  • 6.1-इंच ; Full HD+ OLED; 2.5D कर्वेड ग्लास डिस्प्ले
  • ओक्टा-कोर Huawei Kirin 970 (4 x 2.4 GHz A73+ 4 x 1.8 GHz A53) 10nm प्रोसेसर + i7 को-प्रोसेसर,Mali-G72 MP12 GPU, NPU
  • 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज
  • एंड्राइड 8.1 (ओरियो) आधारित EMUI 8.1
  • ड्यूल-सिम
  • 40 MP (RGB, f/1.8 अपर्चर) + 20 MP (मोनोक्रोम, f/1.6 अपर्चर) + 8 MP (टेलीफ़ोटो, f/2.4 अपर्चर), Leica VARIO-SUMMILUX-H लेंस, ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, लेज़र फोकस, डीप फोकस, PDAF, CAF, 960fps सुपर स्लो-मो के साथ
  • 24MP फ्रंट फेसिंग कैमरा Sony IMX576 सेंसर, f/2.0 अपर्चर के साथ
  • फिंगरप्रिंट सेंसर
  • USB Type-C ऑडियो, HiFi ऑडियो के साथ HWA, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos
  • माप: 155 x 73.9 x 7.8 mm; वजन: 180g
  • ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 4.2 LE, GPS, NFC, USB Type-C
  • 4000mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Huawei P20 स्पेसिफिकेशन

  • 5.8-इंच ; Full HD+ LCD; 2.5D कर्वेड ग्लास डिस्प्ले
  • ओक्टा-कोर Huawei Kirin 970 (4 x 2.4 GHz A73+ 4 x 1.8 GHz A53) 10nm प्रोसेसर + i7 को-प्रोसेसर,Mali-G72 MP12 GPU, NPU
  • 4GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज
  • एंड्राइड 8.1 (ओरियो) आधारित EMUI 8.1
  • ड्यूल-सिम
  • 12 MP (RGB, f/1.8 अपर्चर) + 20 MP (मोनोक्रोम, f/1.6 अपर्चर), Leica SUMMILUX-H लेंस, ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, लेज़र फोकस, डीप फोकस, PDAF, CAF, 960fps सुपर स्लो-मो के साथ
  • 24MP फ्रंट फेसिंग कैमरा Sony IMX576 सेंसर, f/2.0 अपर्चर के साथ
  • फिंगरप्रिंट सेंसर
  • USB Type-C ऑडियो, HiFi ऑडियो के साथ HWA, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos
  • माप: 149.1 x 70.8 x 7.65 mm; वजन: 165g
  • ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 4.2 LE, GPS, NFC, USB Type-C
  • 3400mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

OnePlus 6 आएगा Notch- डिस्प्ले के साथ; हुई पुष्टि

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageHuawei P30 और P30 Pro हुए Kirin 980 चिपसेट और ट्रिपल 40MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लांच

हुवावे ने आज अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 और P30 Pro को पेरिस शहर में एक इवेंट के तहत लॉन्च कर दिया है। यह P20 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किये गये है। दोनों ही फोन Huawei के लेटेस्ट चिपसेट और अभी तक के बेस्ट कैमरा स्कोर के साथ पेश किये …

Imageआगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

पिछले महीने भी भारतीय बाजार में काफी नए फोन दिखाई दिए है जिनमे हाल ही में लांच हुए Pixel 3 और OnePlus 6T इस महीने का ख़ास आकर्षण साबित हुए है। इसी तरह अगले महीने भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन दस्तक देने के लिए तैयार है। कुछ डिवाइस जैसे Huawei Mate 20 और Redmi …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.