Honor 10 हो सकता है 19 अप्रैल को लांच; Notch-डिस्प्ले और Kirin 970 चिपसेट होगी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Honor 10 अभी कुछ दिन पहले अपने लांच डेट को लेकर काफी चर्चा में था। फोन के स्पेसिफिकेशन चीन की सर्टिफिकेशन साईट TENAA पर लीक हुए थे जिसमे Kirin 970 चिपसेट और Notch युक्त डिस्प्ले खास आकर्षण रहे थे। वैसे यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड OS पर रन करेगी। (Read in English)

इसके अलावा, TENAA पर Honor 10 के 4 मॉडल दिखाई दिए है जिनके कोड नाम – COL-AL10, COL-TL10, COL-AL00, और COL-TL00 रखे गये है। इन सभी मॉडलों के स्पेसिफिकेशन तो सामान है लेकिन रैम और इंटरनल स्टोरेज अलग-अलग है।

यह भी पढ़िए: Oppo A83 4GB रैम और AI ब्यूटी के साथ हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor 10 के स्पेसिफिकेशन (लीक)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Honor 10 में 2280 x 1080 पिक्सेल रेसोलुशन, 19:9 स्क्रीन रेश्यो वाली 5.84-इंच की Notch युक्त डिस्प्ले दी जा सकती है. नौच में फ्रंट कैमरा, इयरपिस और सेंसर को जगह दी गयी है.

आंतरिक रूप से डिवाइस में HiSilicon Kirin 970 चिपसेट के साथ 4GB/64GB और 6GB/128GB कॉम्बिनेशन वाले 2 वरिएन्त पेश किये जायेंगे.

यह भी पढ़िए: Vivo V9 Youth के स्पेसिफिकेशन हुए लीक; ड्यूल कैमरा और स्नैपड्रैगन 450

फोटोग्राफी के लिए फोन में सामने की तरफ 24MP का सेल्फी कैमरा तथा पीछे की तरफ 1080p विडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा वाले 16MP + 24MP कैमरा कॉम्बिनेशन दिया जा सकता है. कैमरे में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस को शामिल करने के साथ-साथ एक semantic image segmentation mode भी दिया गया है जो एक ही फोटो में मल्टी-सीन्स को पहचान सकता है.

सॉफ्टवेर की बात करे तो, Honor 10 में एंड्राइड ओरियो आधारित Honor के कस्टम UI EMUI 8.1 OS दिया जा सकता है. फोन में आपको इन-हाउस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,320mAh वाली बैटरी भी दी जा सकती है.

कनेक्टिविटी के विकल्प के रूप में, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Wi-Fi Hotspot, ड्यूल-बैंड (2.4/5GHz), ब्लूटूथ V4.2, USB Type-C, GPS आदि की सुविधा भी दी जा सकती है.

Honor 10 की कीमत और उपलब्धता

पहले से प्राप्त लीक्स और आधिकारिक टीज़र के अनुसार Honor 10 ग्लॉसी डिजाईन के साथ ब्लू और स्लिवर रंग विकल्प में प्राप्त होगा. डिवाइस की कीमत और आधिकारिक डिटेल्स के बारे में तो 19 अप्रैल को चीन में आयोजित इवेंट में ही पता चल पायेगा इसलिए अपडेट पाने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageHonor 20i होगा 32MP के AI कैमरे के साथ 17 अप्रैल को लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

पिछले महीने Honor ने Honro 10 Lite के अपग्रेड के रूप में Honor 10i को लांच किया था। दोनों डिवाइस में सभी फीचर समान थे सिवाए कैमरा स्पेसिफिकेशन के। इसी के आगे कंपनी ने आज एक नया टीज़र पेश किया है जिसमे Honor 20i की लांच डेट को कन्फर्म किया गया है। Weibo पर पोस्ट …

ImageHonor X10 5G हुआ 40MP ट्रिपल कैमरा और Kirin 820 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

पिछले साल Honor 9X सीरीज को लांच करने बाद आज कंपनी ने अपने 5G सपोर्ट वाले Honor X10 को चीन में लांच कर दिया है। यह डिवाइस वैसे वो 9X सीरीज का ही अपग्रेड वर्जन है लेकिन Redmi 10X सीरीज के साथ एक जैसा नाम होने की परेशानी से अलग रहते हुए कंपनी ने नए स्मार्टफोन …

ImageSamsung Galaxy A90 हो सकता है 10 अप्रैल को लांच: 48MP रोटेटिंग कैमरा होगी खासियत

Samsung ने 10 अप्रैल को एक इवेंट के आयोजन को प्लान किया है जिसमे कंपनी अपनी नयी Galaxy A-सीरीज डिवाइस को लांच कर सकता है। इस डिवाइस से जुड़े कुछ लीक्स पहले भी सामने आ चुके है जिसमे काफी स्पेसिफिकेशन भी साफ़ हो गये है जिसके हिसाब से बिना नौच का डिस्प्ले दिया जा सकता …

ImageNokia X6 के रेंडर हुए लांच से पहले लीक; ड्यूल कैमरा और 19:9 Notch-डिस्प्ले होगी खासियत

HMD ग्लोबल ने MWC 2018 में अपने नोकिया स्मार्टफोन लांच किये थे। अब कंपनी एक बार फिर 2 नए हैंडसेट अपने X-सीरीज के तहत 27 अप्रैल को चीन में लॉच करने वाली है। दोनों नोकिया X फोन पहले भी इन्टरनेट पर लीक हो चुके है लेकिन आज Nokia X6 के रेंडर सामने आये है जिनके …

Discuss

Be the first to leave a comment.