Vivo V9 Youth के स्पेसिफिकेशन हुए लीक; ड्यूल कैमरा और स्नैपड्रैगन 450 के साथ होगा लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने अभी हाल ही में भारत में अपना प्रीमियम सेल्फी केन्द्रित स्मार्टफोन Vivo V9 को लांच किया था। अब कंपनी V9 का नया वरिएन्त V9 Youth लांच करने की तैयारी में है। यह ड्यूल कैमरा और स्नैपड्रैगन 450 युक्त Vivo V9 का एक कॉम्पैक्ट वर्जन होगा जिसको एक एंट्री-लेवल सेल्फी स्मार्टफोन भी कहा जा सकता है।

Vivo V9 Youth के फीचर (लीक्स)

Slashleaks के द्वारा जो स्पेसिफिकेशन शीट लीक हुई है उसके अनुसार Vivo V9 Youth में 6.3-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले (2280 x 1080 पिक्सेल्स) दी जाएगी। डिस्प्ले में पिक्सेल डेंसिटी 4.3ppi और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी दी जाएगी। प्रोसेसर के रूप में 1.3GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया जायेगा।

डिवाइस में आपको 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जायेगा जिसको माइक्रो-SD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, रियर साइड में 16MP + 2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा। जिसमे 16MP सेंसर एक वाइड-एंगल लेंस है। रियर कैमरे में बोकेह मोड, शॉट री-फोकस, AI फेस ब्यूटी, AR स्टीकर और 4K विडियो की सुविधा भी शामिल की गयी है। फ़ोन में रियर साइड में दिए गये फिंगरप्रिंट सेंसर से आप ना सिर्फ फोटो क्लिक कर सकते है बल्कि नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते है।

यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित FunTouch OS 4.0 पर रन करेगी। कनेक्टिविटी के लिए, Vivo V9 Youth में 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, WiFi, GPS, ड्यूल सिम और माइक्रो USB 2.0 की सुविधा दी गयी है। इस स्मार्टफोन में 3,260mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Vivo V9 Youth के स्पेसिफिकेशन (लीक)

मॉडल  Vivo V9 Youth
डिस्प्ले 6.3-इंच (19:9), FHD+ (2280 x 1080 pixel) डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.8Ghz स्नैपड्रैगन 450
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित Funtouch OS 4.0
सेल्फी कैमरा 16MP, f/2.0 अपर्चर लेंस
रियर कैमरा 16MP + 2MP, f/2.0 अपर्चर लेंस, बोकेह मोड, AI HDR. AI फेस ब्यूटी, 4K video रिकॉर्डिंग
बैटरी 3260mAh बैटरी
अन्य 4G, VoLTE, 3G, Wi-Fi, ब्लूटूथ , फेस अनलॉक फिंगरप्रिंट सेंसर और GPS, AR stickers
कीमत  अभी घोषित नहीं

उपरोक्त जानकारी किसी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है तो अभी इस जानकारी पर पूरा विश्वास करना सही नहीं रहेगा. लेकिन हम उम्मीद करते है की जल्दी ही हमको इस डिवाइस से सम्बंधित जानकारी प्राप्त होगी और वो जानकारी हम आपके लिए लेकर आयेंगे तो बने रहिये हमारे साथ!!!

Vivo V9 Review in Hindi | विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

 

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageVivo V9 Pro Review in Hindi | Vivo V9 का रिव्यु हिंदी में

Vivo ने अपनी शुरुआत में बेहतरीन सेल्फी केन्द्रित स्मार्टफोन पेश किये और भारतीय बाजारों में ऑफलाइन बिक्री को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाई। लेकिन अब कंपनी ने अपनी प्लानिंग में बदलाव करते हुए ऑनलाइन मार्किट में भी काफी बेहतर कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन प्रदान करना शुरू कर दिया है जिसका ताज़ा उदाहरण है …

Image20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेहतरीन स्मार्टफोन

स्मार्टफोन मार्किट में सबसे अभी हाल ही के दिनों में सबसे ज्यादा जो मुकाबला देखने को मिला है 20,000 रुपए के आस-पास के सेगमेंट में ही देखने को मिलता है जहाँ हर कंपनी इस सेगमेंट में एक किफायती कीमत पर आकर्षक स्पेसिफिकेशन पेश करके सबसे आगे निकलना चाहती है। भारतीय बाज़ार में 20,000 रुपए की …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.