Honor 20i होगा 32MP के AI कैमरे के साथ 17 अप्रैल को लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले महीने Honor ने Honro 10 Lite के अपग्रेड के रूप में Honor 10i को लांच किया था। दोनों डिवाइस में सभी फीचर समान थे सिवाए कैमरा स्पेसिफिकेशन के। इसी के आगे कंपनी ने आज एक नया टीज़र पेश किया है जिसमे Honor 20i की लांच डेट को कन्फर्म किया गया है।

Weibo पर पोस्ट किये गये इस टीज़र विडियो में साफ़ तौर पर दिखाया गया है की Honor 20i को 17 अप्रैल के दिन चीन में लांच किया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Honor 20 और Honor 20 Pro की स्पेसिफिकेशन और लांच डेट आई सामने

Honor 20i के फीचर

टीज़र से डिवाइस के बारे में कोई जानकरी तो सामने नहीं आती है लेकिन इतना जरूर है की यहाँ वाटर-ड्राप नौच दी जाएगी। लेकिन हाल ही में TENAA पर Honor की डिवाइसें लिस्ट की गयी थी जिसके अनुसार यहाँ पर आपको 6.2-इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080X2340 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ दी जा सकती है।

Honor 20i आपेक्षित रेंडर

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ 2.3GHz ओक्टा-कोर Kirin 710 चिपसेट दी जा सकती है। 4GB/6GB रैम के साथ 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए Honor 20i में पीछे की तरफ 24MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP वाइड एंगल और 2MP डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सामने की तरफ तो 32MP वाला आकर्षक सेल्फी कैमरा दिया ही जायेगा।

अन्य फीचर के रूप में, 3,400mAh की बैटरी, एंड्राइड पाई आधारित EMUI सॉफ्टवेयर के साथ-साथ आपको हैडफ़ोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल-बैंड WiFi आदि की सुविधा भी दी जा सकती है।

Honor 20i के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Honor 20i
डिस्प्ले 6.2-इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080X2340 पिक्सेल रेज़ोलुशन
प्रोसेसर 2.3GHz ओक्टा-कोर Kirin 710 चिपसेट
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB, माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित EMUI सॉफ्टवेयर
रियर कैमरा 24MP + 8MP +2MP
सेल्फी कैमरा 32MP
बैटरी 3,400mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS
कीमत जानकारी नहीं

 

Related Articles

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageSamsung Galaxy F02s और Galaxy F12 होंगे 5 अप्रैल को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर टीजर आये सामने

Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 होंगे 5 अप्रैल को इंडिया में लांच। फ्लिप्कार्ट पर दोनों ही फ़ोनों की माइक्रोसाईट से यह सुनिश्चित होता है। आधिकारिक लांच से पहले फ़ोनों का डिजाईन और कुछ स्पेसिफिकेशन कंपनी ने टीज़ करी है। जहाँ Galaxy F12 में आपको क्वैड कैमरा सेटअप मिलेगा यही Galaxy F02s में 60Hz डिस्प्ले …

ImageRed Magic 6 होगा 165Hz OLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ होगा 4 मार्च को लांच

Nubia के गेमिंग स्मार्टफोन nubia Red magic 6 को आधिकारिक रूप से टीज़ किया गया है। Nubia Red Magic 6 चीन में 4 मार्च में किया जायेगा लांच। कंपनी के सीईओ के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही चीन में लांच की जा सकती है। कंपनी के द्वारा शेयर किये गये टीज़र में डिवाइस के डिजाईन …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products