Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 होंगे 5 अप्रैल को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर टीजर आये सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 होंगे 5 अप्रैल को इंडिया में लांच। फ्लिप्कार्ट पर दोनों ही फ़ोनों की माइक्रोसाईट से यह सुनिश्चित होता है। आधिकारिक लांच से पहले फ़ोनों का डिजाईन और कुछ स्पेसिफिकेशन कंपनी ने टीज़ करी है। जहाँ Galaxy F12 में आपको क्वैड कैमरा सेटअप मिलेगा यही Galaxy F02s में 60Hz डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। तो चलिए नजर डालते है फ़ोनों के फीचरों पर:

Samsung Galaxy F12 के फीचर

सैमसंग की इस लेटेस्ट F-सीरीज डिवाइस में सामने की तरफ 6.5-इंच की HD+ इनफिनिटी V डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। चिपसेट अभी साफ़ नहीं है लेकिन उम्मीद है की यहाँ Exynos 850 देखने को मिले।

फोटोग्राफी के लिए आपको 48MP क्वैड कैमरा सेटअप दिया जायेगा यह टीज़ की गयी इमेज से साफ़ हो चूका है। सामने की तरफ आपको 8MP या 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। चार्जिंग के लिए यहाँ पर USB टाइप C पोर्ट का इस्तेमाल किया गया है। उम्मीद है की फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिले।

Samsung Galaxy F02s के फीचर

लिस्टिंग को देखने पर यह डिवाइस जनवरी महीने में लांच किये गये Galaxy M02s जैसा ही मालूम होता है तो अगर F02s में Galaxy M02s जिअसे ही फीचर मिलेंगे तो सैमसंग के गैलेक्सी F02s में सामने की तरफ 6.5-इंच की TFT LCD डिस्प्ले देखने को मिलती है। डिस्प्ले पैनल का रेज़ोलुशन HD+ 720×1520 रखा गया है। वाटर ड्राप में ऊपर की तरफ आपको 5MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है।

पीछे की तरफ फोटोग्राफी के लिए 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फ़ोन में 1080p@30fps तक विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। परफॉरमेंस की बात करे तो फोन में आपको Snapdragon 450 चिपसेट 4GB रैम और 64GB के इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन के साथ दी गयी है। Galaxy F02s एंड्राइड पाई आधारित OneUI पर रन करता हुआ मिलता है।

पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी, बायोमेट्रिक के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का फीचर भी दिया गया है। 15W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी फोन के साथ मिलता है।कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, WiFi, माइक्रो USB पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक को भी शामिल किया गया है।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

ImageSamsung Galaxy F12 और Galaxy F02s हुए इंडिया में लांच, 12 अप्रैल से होगी सेल शुरू

Samsung ने इंडिया में आज अपने दो नए F-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy F12 और Galaxy F02s को लांच कर दिया है। दोनों फ़ोनों को किफायती कीमत के साथ पेश किया है जिसमे लेटेस्ट एंड्राइड 11 के साथ फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। तो चलिए नजर डालते है डिवाइसों के फीचरों पर: Samsung Galaxy F12 …

ImageSamsung Galaxy A71 और Galaxy A51 हुए पंच-होल डिस्प्ले, क्वैड कैमरा सेटअप और एंड्राइड 10 के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 को आज लांच कर दिया गया है। दोनों ही फ़ोनों को सैमसंग की नेक्स्ट जेन यानि की Galaxy 2020 सीरीज के का हिस्सा कहा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन आपको एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर, पंच-होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ मिलते है। इस से पहले पंच होल …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.