Google का नया फीचर जल्द मचाएगा धूम, होंगे बिना कुछ करे आपके सभी काम पूरे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया इतनी आगे चली गई है, कि अब लगभग सब कुछ करना मुमकिन सा लगता है। कई ऐसे AI फीचर्स लॉन्च हो चुके हैं, जो आपके कुछ कामों को काफी आसान बना देते हैं, लेकिन टेक दिग्गज Google अब एक ऐसे फीचर को पेश करने वाला है, जो आपके लगभग सभी कामों को पूरा कर सकता है। इस फीचर को Google Ask For Me के नाम से पेश करेगा।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 इस चिपसेट के साथ इन स्टोरेज में लॉन्च होंगे, जानें कीमत

Google Ask For Me फीचर क्या है?

ये एक कमाल का फीचर होने वाला है, जो एक AI Assistant के रूप में आपके लिए काम करेगा। इसके द्वारा आप फोन के माध्यम से होने वाले लगभग सभी कामों को कर सकते हैं, और इसके लिए आपको फोन को ऑपरेट करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

यदि आपको कहीं जाना है, तो आपके लिए सबसे किफायती टिकट सर्च करके बता देगा। फिल्म देखने के लिए टिकट बुक कर देगा, या आपकी ट्रिप की प्लानिंग हो तो आपके लिए ट्रेन टिकट भी बुक कर देगा। इन सब के अतिरिक्त, अलार्म बंद करना, किसी को कॉल करना या कॉल रिसीव करने जैसे अन्य दैनिक काम भी कर सकता है। यहां तक कि किसी चीज की आवश्यकता हो तो आस पास की दुकानों पर कॉल करके उसका भी पता कर लेगा।

उपलब्धता

हाल ही में Google की प्रोडक्ट लीड Rose Yao द्वारा अपने X अकाउंट पर इससे संबंधित जानकारी साझा की गई थी, जिसमें उन्होंने बताया है, कि फिलहाल इस फीचर पर अभी टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान इसमें अभी नेल सैलून और ऑटो शॉप्स को ही शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार जब ये AI यूजर की तरफ से किसी बिजनेस को कॉल करेगा, तो उसमें एक लाइन से शुरुआत होगी, जो कुछ इस प्रकार होगी, “it’s an automated system calling from Google on behalf of a user.” यदि जो भी बिजनेस इस तरह के कॉल पिक नहीं करना चाहते हैं, वो अपने Google Business Profile की सेटिंग्स में जाकर इस ऑटोमेटेड कॉल को प्राप्त करने से ऑप्ट आउट कर सकते हैं।

इसके लिए सभी यूजर्स को इस AI फीचर को अपनी सभी निजी जानकारी साझा करनी होगी, जिनमें नाम, पता, मोबाइल, उम्र, जेंडर जैसी जानकारियां शामिल हैं। यदि सभी चीजें अच्छे से काम करती है, तो ये जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.