Galaxy S25 Ultra Blue कलर लीक हुआ, ग्राहकों के लिए उपलब्ध हुआ तो काफी रोमांचक होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपनी आगामी Samsung S25 सीरीज को लॉन्च करने की सभी तैयारी कर ली हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 23 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज से सम्बंधित कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी भी लगातार लीक्स आते जा रहे हैं, हाल ही में Ice Universe द्वारा इसके नए कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आयी हैं, जिसके अनुसार Samsung Galaxy S25 Ultra Blue कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Lava Yuva 2 5G यूनिक डिज़ाइन और धांसू फीचर्स के साथ 10,000 से कम कीमत पर लॉन्च

इस हल्के रंग से समझ आता है, कि कंपनी Samsung Galaxy S25 Ultra लाइनअप के लिए म्यूटेड कलर पैलेट का उपयोग कर सकती है, ये डिसैचुरेटेड टाइटेनियम ब्लू S24 Ultra के समान है, जिसे Samsung स्टोर के लिए आरक्षित एक्सक्लूसिव है। हालाँकि अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है, कि इस Blue ऑप्शन को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा, या ये सिर्फ Samsung स्टोर के लिए ही एक्सक्लूसिव होगा।

अन्य जानकारी की बात करें, तो हर बार की तरह कंपनी इसे सहानदार कैमरा सेटअप के साथ पेश करेगी। फ़ोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। फ़ोन को फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। ये भी खबरें सामने आयी है, कि इस लाइनअप से S पेन को हटाया जा सकता है।

इन लीक्स से समझ आता है, कि अब कंपनी म्यूटेड टोन और मिनिमलिस्ट डिज़ाइन की ओर ज्यादा ध्यान दे रही है। यदि इस नए कलर ऑप्शन को ग्राहकों के लिए उपलब्ध किया जाता है, तो ये Samsung प्रशंसकों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है, हालाँकि स्पष्ट जानकारी इसके लॉन्च के नजदीक आने पर ही पता चल सकती है।

ये पढ़ें: Most Anticipated Movies of 2025, जो देखने लायक है, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

ImageGalaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?

Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: Samsung इस बार अपनी फोल्डेबल लाइनअप के साथ कुछ अलग करने जा रहा है। लीक्स की मानें तो 22 जुलाई 2026 के आसपास होने वाले Unpacked में पहली बार एक नहीं, बल्कि दो बुक-स्टाइल फोल्ड फोन सामने आ सकते हैं। और मज़ेदार बात ये है …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageGalaxy Z Fold 8 Wide खत्म करेगा फोल्डेबल फोनों की सबसे बड़ी परेशानी? लीक हुआ वीडियो

Samsung के नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Wide को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। स्क्रीन प्रोटेक्टर, CAD रेंडर और मेटल डमी यूनिट्स ने पहले ही इशारा दिया था कि कंपनी इस बार ज़्यादा चौड़े Fold डिज़ाइन पर काम कर रही है। लेकिन आज नयी लीक में डमी यूनिट्स पहले से ज़्यादा तैयार …

Discuss

Be the first to leave a comment.