Most Anticipated Movies of 2025, जो देखने लायक है, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रोज के काम काज के साथ वीकेंड्स पर एंटरटेनमेंट डोज़ मिलना भी जरुरी है, और यदि आपको नयी फिल्मे देखने का शौक हैं, तो आप 2025 में रिलीज़ होने वाली मूवीज की तलाश में होंगे। इस लेख में हमनें most anticipated movies of 2025 की जानकारी दी हैं, इन मूवीज में आपको बड़े बड़े दिग्गज नजर आने वाले हैं, जिनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान जैसे बड़े बड़े कलाकर शामिल होंगे। आगे इन सभी अपकमिंग मूवीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple iPhone 17 Pro डिज़ाइन में हुआ ऐसा बदलाव जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे

Most Anticipated Movies of 2025

Gamechanger

ये मूवी 10 जनवरी 2025 को रिलीज़ होगी। ये एक तेलुगु मूवी है, और इसमें लीड रोल में RAM Charan नजर आएंगे। ये मूवी एक IAS ऑफिसर Ram Nandan के ऊपर है, जो इलेक्शन सही तरीके से हो इसका प्रयास करता है, और इसके लिए भ्रष्ट नेताओं से लड़ता है। उसे अपने पिता का सपना भी पूरा करना होता है, और अपने गांव में जल संसाधनों की पूर्ति करनी होती है। इसे बीच कई कॉमेडी और रोमांटिक सीन नजर आने वाले हैं, और इसी के साथ एक्शन का तड़का आपके एंटरटेनमेंट डोज़ को बढ़ा देगा।

Azaad

इस फिल्म को 17 जनवरी 2025 में रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म में लीड एक्टर Ajay Devgan होंगे। इस फिल्म का निर्देशन Abhishek Kapoor द्वारा किया गया है, और Ajay Devgan की को एक्ट्रेस Diana Penty होगी। फिल्म में महाराणा प्रताप की कहानी से प्रेरित एक लड़का उन्हीं की तरह अपनी पसंद के घोड़े की तलाश में होता है। इसमें 1920 के दशक की कहानी बताई गयी है। इस बीच कई एक्शन सीन्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में Ajay Devgan के भतीजे Aman Devgan और Raveena Tandon की बेटी Rasha Thadani को भी कास्ट किया गया है।

Skyforce

इस फिल्म में लीड रोल में Akshay Kumar नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन Sandeep Kewlani और Abhishek Anil Kapur द्वारा किया गया है। फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में Akshay Kumar को एयरफोर्स पायलट के रूप में दिखाया गया है। फिल्म 1965 में हुए इंडो पाकिस्तानी वॉर के ऊपर है, जब भारतीय एयर फोर्स द्वारा पकिस्तान के सरगोधा एयर बेस पर अटैक किया गया था।

Chaava

ये 2025 की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्म होने वाली है, जिसमें लीड रोल में Vicky Kaushal नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के समय के ऊपर बनी हुई है, उस समय के युद्ध और योद्धाओ के पराक्रम को दर्शाया गया है। इस फिल्म में आपको भरपुर एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म में औरंगजेब का किरदार Akshaye Khanna निभा रहे हैं।

Sikandar

Salman Khan के फैंस के लिए भी खुशखबरी की बात है, क्योंकि अगले साल उनकी भी ये फिल्म रिलीज़ होने वाली है, इस फिल्म को हर बार की तरह ईद पर रिलीज़ किया जायेगा। इस फिल्म का निर्देशन A.R. Murugadoss ने किया है। फिल्म में Salman के साथ Rashmika Mandanna और Kajal Aggarwal भी नजर आने वाली है।

Housefull 5

यदि आपको कॉमेडी फिल्मे देखने का शौक है, तो ये फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है। इसके पिछले चारों पार्ट काफी बेहतरीन साबित हुए हैं, और इस फिल्म में भी भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी। इस फिल्म को 6 जून 2025 को रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म को लंदन में शूट किया गया है, और इसमें Akshay Kumar, Jacqueline Fernandez, Abhishek Bachchan, Sanjay Dutt, Fardeen Khan, Nargis Fakhri नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है।

ये पढ़ें: iPhones में डिस्प्ले के साथ आ रहा है सबसे बड़ा बदलाव: ये बदलेगा स्मार्टफोनों का भविष्य ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord N7 Pro में मिल सकती है Nord 6 जितनी बैटरी, अगले साल आएगा भारत, जानें पूरी खबर

एक नज़र में : OnePlus के भारत में बिक रहे फोनों में 9,000mAh बैटरी अभी Nord 6 में मिलती है, जो करीब 47 हज़ार रुपये से शुरू होता है। वहीँ सस्ती N सीरीज़ का OnePlus N6 8,000mAh बैटरी के साथ करीब 24 हज़ार में मिल रहा है। अब एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इन दोनों …

ImageDrishyam 3 का इंतज़ार खत्म, 27 नवंबर से Netflix पर देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) अब 27 नवंबर से Netflix पर देखी जा सकेगी। Drishyam 3 OTT रिलीज़ का Netflix ने अलग से ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर फिल्म की लिस्टिंग में यही तारीख दर्ज है। 2 अक्टूबर को थिएटर में आई ये फिल्म ठीक …

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageHero Xtreme 125R Stealth लॉन्च, अब मिलेगा वो फीचर जो Raider 125 में भी नहीं

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है, जो इसका सबसे महंगा वेरिएंट है। इसकी खास बात 4.2-इंच की TFT स्क्रीन है, यानी फोन जोड़ने पर रास्ता, कॉल और SMS के अलर्ट आपको बाइक के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। लेकिन डुअल-चैनल ABS, …

Discuss

Be the first to leave a comment.