iPhones में डिस्प्ले के साथ आ रहा है सबसे बड़ा बदलाव: ये बदलेगा स्मार्टफोनों का भविष्य ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple हमेशा iPhones के साथ कुछ नया करने की कोशिश करता है, जैसे डायनामिक आइलैंड, कैमरा कंट्रोल बटन, इत्यादि। हमने हमेशा देखा है कि iPhones में Apple केवल नए फीचर ही नहीं, बल्कि उन्हें यूज़र्स के लिए कितना उपयोगी बनाया जा सकता है, इसका काफी ध्यान रखता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, Apple काफी समय से iPhones के लिए एक नए डिज़ाइन को तैयार करने पर काम कर रहा है। ये डिज़ाइन iPhone 18 के लिए है – बेज़ेल रहित या बेज़ेल फ्री डिस्प्ले, जिसमें डिस्प्ले के साइड में बिल्कुल भी बेज़ेल ना हों।

अभी तक सामने आये iPhone 16 या नए Android फोनों में बेज़ेल काफी पतले हो चुके हैं, लेकिन हैं। लेकिन इस तरह की डिस्प्ले जो आगे की साइड को पूरी तरह कवर करे और फ्रेम से जा मिले, एक नया ही अनुभव दे सकती है। ये विचार Apple के पूर्व डिज़ाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) का है, जो उन्हें एक ग्लास की स्लैब को देखकर आया। इस तरह की डिस्प्ले के iPhone के डिज़ाइन में एक काफी बड़ा बदलाव हो सकती है। लेकिन क्या ये इतनी जल्दी संभव है ?

iPhone 18

कंपनी इस नए डिज़ाइन को 2026 में iPhone 18 में पेश करना चाहती थी, लेकिन अब लग रहा है कि तकनीकी चुनौतियों के चलते इसमें देर हो सकती है। Apple के लिए इस नयी और ख़ास OLED डिस्प्ले को बनाने का काम Samsung और LG जैसी बड़ी कंपनियों को सौंपा गया है, लेकिन इसमें काफी परेशानियाँ आ रहीं हैं, जिन्हें सुलझाना अभी भी बाकी है। उदाहरण के लिए, कंपनियों को ये पूरी तरह से आश्वस्त करना पड़ेगा कि ये डिस्प्ले वॉटरप्रूफ और मज़बूत हैं और ख़ासकर किनारों से इनमें कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही ये भी देखना होगा कि इस डिस्प्ले को किस तरह लगाएं, जिससे बिना बेज़ेल के भी ऐन्टेना और सर्किट को फ़ोन में मैनेज किया जा सके और वो अपना काम अच्छे से कर पाएं।

Apple ने इस बेज़ेल लेस डिस्प्ले के कांसेप्ट को 2017 में iPhone X के साथ शुरू किया था, जिसमें कंपनी ने काफी हद तक बेज़ेलों को कम किया, लेकिन ख़त्म नहीं कर पायी थी। हालांकि पूरी तरह से बेज़ेलों को हटाना काफी मुश्किल काम है और इसके लिए नयी तकनीक लगेगी, जो शायद अभी तैयार भी नहीं है।

जहां बेज़ेल फ्री डिस्प्ले का इंतज़ार थोड़ा लम्बा हो सकता है, वहीँ Apple 2025 में iPhone 17 Air या Slim लेकर आने वाला है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला फ़ोन हो सकता है। और ये लोगों में iPhone में कुछ नया देखने की चाह को कुछ हद तक संतुष्ट कर सकता है, जब तक कि ये बेज़ेल फ्री मॉडल नहीं आता।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.