Lava Yuva 2 5G यूनिक डिज़ाइन और धांसू फीचर्स के साथ 10,000 से कम कीमत पर लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Lava ने X अकाउंट पर एक स्मार्टफोन का टीज़र साझा किया था, और आज कंपनी ने Lava Yuva 2 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा को शामिल किया गया है, और बैक पैनल पर यूनिक डिज़ाइन देखने को मिलेगी। कैमरा मॉड्यूल की बॉर्डर पर LED स्ट्रिप्स का उपयोग किया गया है। आगे Lava Yuva 2 5G स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Most Anticipated Movies of 2025, जो देखने लायक है, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे

Lava Yuva 2 5G कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में इंट्रोडक्टरी कीमत 9,499 रखी हैं। फ़ोन Marble Black और Marble White इन दो रंगों में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी द्वारा इसकी उपब्धता से सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन जल्द ही ये बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है, और आप इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Lava Yuva 2 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन Unisoc T760 द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC4 GPU का उपयोग किया गया है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा, और 2 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual SIM, 5G, 4G LTE, WiFi 5, Bluetooth 5.0, GPS जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

कैमरा मॉड्यूल के चारो ओर LED स्ट्रिप्स दी गयी है, जो नोटिफिकेशन आने पर ब्लिंक होती है, इसके अतिरिक्त 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर्स, और साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये पढ़ें: Apple iPhone 17 Pro डिज़ाइन में हुआ ऐसा बदलाव जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.