Realme GT सीरीज़ के चार फ़ोन जल्दी ही होंगे भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme की GT सीरीज़ जल्दी ही भारत में लॉन्च की जाएगी, इस सीरीज़ में कंपनी चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिनमें Realme GT 5G, Realme GT Neo, GT Master Edition, और GT Master Explorer Edition शुमार हैं। भारत में कंपनी ने ये स्मार्टफोन टीज़ करने भी शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर कंपनी के सी.ई.ओ माधव सेठ ने इस स्मार्टफोन सीरीज़ से सम्बंधित कुछ पोस्ट किये हैं जिनमें से एक में फॉलोवर्स (followers) से पूछा गया है कि वो कौन सा GT-सीरीज़ का स्मार्टफोन पहले भारत में लॉन्च होता देखना चाहेंगे। इस पोस्ट में उन्होंने चारों स्मार्टफोनों की एक तस्वीर भी साझा की है।

Realme GT सीरीज़ के ये चारों स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं और वहाँ उपलब्ध भी हैं। हालांकि भारत में ये किस तरह आएंगे, इनमें से पहले भारतीय बाज़ार में कौन-सा दाखिल होगा, या कंपनी इन्हें दो अलग इवेंट में लॉन्च करेगी, फिलहाल कहा नहीं जा सकता।

कंपनी ने इतना ही कहा है कि ये फ़ोन भारतीय बाज़ार में दिवाली से पहले आएंगे, लेकिन निश्चित तारीख़ आना अभी बाकी है। लेकिन ट्विटर पर आयी पोस्ट से ये साफ़ है कि चारों ही भारत में आएंगे।

ये भी पढ़ें: Realme Flash स्मार्टफोन magnetic wireless charging टेक्नोलॉजी के साथ जल्दी होगा लॉन्च

realme GT सीरीज़ - Realme GT

Realme GT 5G

Realme GT 5G इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है जिसमें पूरा सेटअप आपको अच्छा परफॉरमेंस देने के लिए रखा गया है। इसमें फ़्लैगशिप चिपसेट Qualcomm Snapdragon 888 के साथ 12GB की LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। फ़ोन में 6.43 इंच की फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर शामिल किये गए हैं।

GT सीरीज़ - Realme GT Neo

Realme GT Neo

वहीँ Realme GT Neo में Snapdragon की जगह MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट है। इसमें Dimensity 1200 चिपसेट, 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है। इसमें भी 4500mAh की बैटरी है, लेकिन फ़ास्ट चार्जर 50W का है। कैमरा सेटअप दोनों फोनों में समान है। GT Neo और GT 5G दोनों में 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसमें भी आगे की तरफ 6.43 इंच की फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Realme Watch Pro 2, Buds Wireless 2 के साथ और भी कई प्रोडक्ट्स हुए आज इंडिया में लांच

Realme GT Master Explorer Edition

Realme GT Master Explorer Edition को कंपनी ने Snapdragon 870 5G चिपसेट, 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ प्रस्तुत किया है। हालांकि इसमें आपको वर्चुअल रैम या RAM को बढ़ाने का विकल्प मिलता है। इसमें आप 7GB तक रैम को बढ़ा पाएंगे जिसके बाद 19GB तक की RAM आपको इसमें मिलेगी। यहां 6.55 इंच की FHD+ अमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी है। कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा के अलावा 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेंगे। इसमें 32MP का सेल्फी शूटर है और 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ इसकी 4500mAh की बैटरी को काफी कम समय में चार्ज किया जा सकता है।

Realme GT Master Edition

Realme GT Master Edition में भी आपको 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट, 8GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। फ़ोन में 64MP+ 8MP+ 2MP के ट्रिपल रियर कैमरा फिट किये गए हैं। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए आगे की तरफ 32MP का सेंसर है। इसमें भी आपको वही 65W फ़ास्ट चार्जिंग, 4500mAh की बैटरी के साथ मिलती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageRealme के आने वाले 15,000 से ऊपर के स्मार्टफोनों में होगा 5G सपोर्ट

Realme भारत और यूरोप के सीईओ माधाव सेठ ने आज फिर ट्विटर हैंडल पर एक नयी घोषणा की है। इस नए पोस्ट के साथ उन्होंने Realme के ग्राहकों से कहा है कि कंपनी के भविष्य में आने वाले 15,000 रूपए की कीमत से ऊपर के सभी स्मार्टफोनों में अब 5G सपोर्ट आएगा। कंपनी अब अपना …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.