Realme GT Master Edition और Explorer Edition हुए 5G और 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT Master Explorer Edition और Realme GT Master Edition स्मार्टफोन को आज चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही फोन को को डिज़ाइनर Naoto Fukasawa के बनाये डिज़ाइन के साथ लांच जा रहा है। दोनों ही मॉडल एंड्रॉयड 11 पर काम करते हैं और मास्टर एक्सप्लोरल एडिशन सूटकेस-स्टाइल लैदर बैक पैनल डिज़ाइन में आता है। दोनों ही मॉडल्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Realme GT Master Edition Explorer के फीचर

फोन में सामने की तरफ 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले, HDR10+ 100% कलर गैमुट को कवर करने के साथ 1100 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देती है।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट का इस्तेमाल 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ किया गया है। Realme GT Master Explorer Edition आपको एंड्राइड 11 आधारित Realme UI 100 पर रन करता हुआ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर के साथ 16MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस भी दिया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 65W के सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। दावे के अनुसार यह चार्जर डिवाइस को 35 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, WiFI 6 सपोर्ट, NFC, USB टाइप C और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme GT Master Edition के फीचर

फोन में सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले, 100% कलर गैमुट को कवर करने के साथ 1000 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देती है।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट का इस्तेमाल 8GB की रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ किया गया है। Realme GT Master Edition आपको एंड्राइड 11 आधारित Realme UI 100 पर रन करता हुआ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस भी दिया है। सामने की तरफ आपको 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,300mAh की बड़ी बैटरी 65W के सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। दावे के अनुसार यह चार्जर डिवाइस को 35 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, WiFI 6 सपोर्ट, NFC, USB टाइप C और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme GT Master Explorer Edition और  Realme GT Master Edition की कीमत और उपलब्धता

Realme GT Master Explorer Edition के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,400 रुपये) है। जबकि फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,900 रुपये) है। फोन में सूटकेस एप्रिकॉट और सूटकेस ग्रे कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।

वहीं, दूसरी ओर Realme GT Master Edition फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,700 रुपये) है। जबकि फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,000 रुपये) है। फोन में डॉन और स्नो माउंटेन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।

Realme GT Master सीरीज़ की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 29 जुलाई से शुरू होगी।

Related Articles

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.