Realme ने चीनी मार्केट में अपना Realme GT Neo 6 SE लॉन्च कर दिया है। Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट पर काम करने वाला ये फ़ोन 100W Fast Charging को सपोर्ट करता है, और IP65 rating के साथ आ रहा है। स्मूथ परफॉरमेंस के लिए फ़ोन में 16GB RAM दी गयी हैं। फ़ोन में 50MP ड्यूल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया हैं। जानते है Realme GT Neo 6 SE के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Realme GT Neo 6 SE Specifications की जानकारी
Display की जानकारी
इस फ़ोन में 6.78 इंच 1.5K रेजोल्यूशन वाले OLED Display दिया गया है, जो 1600 nits की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया गया है।
Performance की जानकारी
अच्छी परफॉरमेंस के लिए Realme GT Neo 6 SE में 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स वाला Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 chipset का इस्तेमाल किया गया है, जो 2.8 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड पर रन करता है। फ़ोन में 12GB RAM + 512GB Storage तक की स्टोरेज दी गयी हैं,और अच्छे ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 732 GPU का उपयोग किया गया है। फ़ोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
Camera की जानकारी
फ़ोन में ड्यूल प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल हैं। वीडियो कॉल या सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 सेंसर वाला कैमरा दिया गया है।
Battery Backup की जानकारी
Realme द्वारा इस फ़ोन में 5,500mAh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 100W Fast Charging को सपोर्ट करती है। मोबाइल गेम लवर्स के लिए ये एक सही ऑप्शन हो सकता है।
Realme GT Neo 6 SE Price की जानकारी
Variant | Price in Chinese Yuan | price in INR |
8GB RAM + 256GB Storage | ¥1699 | ₹19,500 |
12GB RAM + 256GB Storage | ¥1899 | ₹21,900 |
16GB RAM + 256GB Storage | ¥2099 | ₹24,000 |
16GB RAM + 512GB Storage | ¥2399 | ₹27,500 |