Realme Flash स्मार्टफोन magnetic wireless charging टेक्नोलॉजी के साथ जल्दी होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme बहुत तेज़ी से अपना स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बढ़ाती जा रही है। कंपनी ने साफ़ कर दिया है कि वो एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Realme Flash का नाम दिया गया है। Realme के अनुसार ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें हमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक देखने को मिलेगी। इसका पहला टीज़र भी सामने आ चुका है। जी हाँ ! आप सही पढ़ रहे हैं।

कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट जारी किया है जिसमें एक तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा गया है – ““This newcomer is totally going to sweep you off your feet! Tell us what comes to your mind when you hear ‘Flash’? Stay tuned to find out.”  यानि कि इस को देखकर आपके पैर ज़मीन पर नहीं टिकेंगे! आप हमें बताएं कि “Flash” शब्द सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है? पता करने के लिए हमारे साथ बने रहिये।

ये भी पढ़ें : Realme Watch Pro 2, Buds Wireless 2 के साथ और भी कई प्रोडक्ट्स हुए आज इंडिया में लॉन्च

सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Realme Flash स्मार्टफोन में आने वाली इस magnetic wireless charging technology को ‘MagDart’ नाम दे सकती है। MagDart दरअसल एक अलग एक्सेसरी होगी हो Apple के MagSafe के जैसी होगी और ये 15W से ऊपर की चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसमें ओवरहीटिंग जैसी समस्या से बचने के लिए एक फैन भी दिय जायेगा जिसे आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते हैं।

Realme Flash with MagDart

MagDart में USB Type-C कनेक्टर आने के आसार हैं। अब अगर इस आने वाले नए स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी की तरफ से इसके किसी फ़ीचर की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन अफवाहें आ रही हैं कि ये एक फ़्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 888 चिपसेट, 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज आएगी।

हालांकि बाकी स्पेसिफिकेशन भी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लीक में नज़र आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Realme Narzo 30 5G Review in English

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRealme Flash के साथ Realme MagDart वायरलेस चार्जर की परफॉरमेंस की पहली झलक; आइये जानें पूरी खबर

Realme का एक प्रोडक्ट लॉन्च होता नहीं, कि दूसरा कोई चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपने IoT प्रोडक्ट लॉन्च किये, इसके बाद से ही Realme Flash की चर्चा शुरू हुई और अब कुछ समय से हम मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक के बारे में सुन रहे हैं, जिसका ऑनलाइन लॉन्च …

ImageRealme ने 50W MagDart magnetic wireless charging तकनीक के साथ कई और एक्सेसरी व Realme Flash भी प्रदर्शित किये

कई सारे लीक, अफवाहें और टीज़र आने के बाद Realme ने आखिरकार दुनिया की सबसे तेज़ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक (world’s fastest magnetic wireless charging) से पर्दा उठा दिया है जिसे उन्होंने MagDart का नाम दिया है। इसी के साथ कंपनी ने Realme Flash को भी लॉन्च किया है जो इस नयी तकनीक के साथ …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.