Realme Flash के साथ Realme MagDart वायरलेस चार्जर की परफॉरमेंस की पहली झलक; आइये जानें पूरी खबर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme का एक प्रोडक्ट लॉन्च होता नहीं, कि दूसरा कोई चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपने IoT प्रोडक्ट लॉन्च किये, इसके बाद से ही Realme Flash की चर्चा शुरू हुई और अब कुछ समय से हम मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक के बारे में सुन रहे हैं, जिसका ऑनलाइन लॉन्च इवेंट कंपनी कल (3 अगस्त) को होस्ट करने वाली है। Realme ने इसे MagDart का नाम दिया है और ये Apple की तकनीक MagSafe की तरह ही है। ये कंपनी का एक हाई-स्पीड वायरलेस चार्जर है, जो Realme Flash के पीछे लगाया जा सकता है। जी हाँ ! आप सही पढ़ रहे हैं। Realme Flash कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा और पहला ऐसा एंड्राइड फ़ोन होगा जो मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा।

हालाँकि, ये पारंपरिक चार्जरों की तुलना में काफी तेज़ चार्जिंग क्षमता देने में सक्षम है और ये 66W तक की चार्जिंग सपोर्ट करता है। हाल ही में XDA Developers ने Realme MagDart चार्जर पर अपना हाथ आजमाया और नतीजा सामने ये आया कि ये टेक्नोलॉजी उतनी फ़ास्ट नहीं है, जितना कि कंपनी इसे Realme Flash को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए प्रमोट कर रही है।

ये भी पढ़ें: Realme GT सीरीज़ के चार फ़ोन जल्दी ही होंगे भारत में लॉन्च

इसी के साथ हमें Realme Flash का भी पहला लुक देखने को मिला जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। आप तस्वीर में ये स्मार्टफोन और Realme MagDart दोनों को देख सकते हैं। यहाँ अच्छी बात ये है कि Realme Flash के साथ ये वायरलेस चार्जर आपको कई मिड-रेंज स्मार्टफोनों में मिलने वाली वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग से ज्यादा बेहतर परिणाम देता है। इसके कुछ फ़ीचरों की बात करें तो ये4.4 ampere, 4 volts का चार्जर है जो आपको 17.6 वाट की चार्जिंग देता है। और क्योंकि Realme Flash में ड्यूल-सेल बैटरी होगी तो उसमें आपको 35.2W की चार्जिंग मिलेगी। और कंपनी यहां इसे 66W से फ़ास्ट बता रही है। हालांकि ये वास्तव में इतना नहीं है, लेकिन फिर भी काफी है।

हालांकि ये अपने आप में काफी बड़ी बात है कि Realme के किसी स्मार्टफोन को अब जल्दी ही हम magnetic wireless charging के साथ देखेंगे। हालांकि वायर या तारों से मुक्ति पाकर फ़ास्ट चार्जिंग मिलना काफी सुविधाजनक है, लेकिन वहीँ इसमें काफी ज्यादा ऊर्जा की खपत भी होती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRealme ने 50W MagDart magnetic wireless charging तकनीक के साथ कई और एक्सेसरी व Realme Flash भी प्रदर्शित किये

कई सारे लीक, अफवाहें और टीज़र आने के बाद Realme ने आखिरकार दुनिया की सबसे तेज़ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक (world’s fastest magnetic wireless charging) से पर्दा उठा दिया है जिसे उन्होंने MagDart का नाम दिया है। इसी के साथ कंपनी ने Realme Flash को भी लॉन्च किया है जो इस नयी तकनीक के साथ …

ImageRealme Flash स्मार्टफोन magnetic wireless charging टेक्नोलॉजी के साथ जल्दी होगा लॉन्च

Realme बहुत तेज़ी से अपना स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बढ़ाती जा रही है। कंपनी ने साफ़ कर दिया है कि वो एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Realme Flash का नाम दिया गया है। Realme के अनुसार ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें हमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक देखने को मिलेगी। इसका पहला …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products