Exclusive: Vivo X200 FE होगा जुलाई में लॉन्च, क्या इस बार गेम बदलने वाला है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo X200 FE को लेकर हम आपके साथ पहले भी एक लीक शेयर कर चुके हैं कि वो जल्द ही भारतीय बाज़ार में आएगा। तब से काफी कुछ बदल गया है और अब हमारे पास इस स्मार्टफोन के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशनों की सूची है और इनके आधार पर ये एक पावरफुल डिवाइस होने वाला है।

हमारे सोर्स, योगेश ब्रार द्वारा ये सामने आया है कि vivo X200 FE भारतीय बाज़ार में जुले 2025 में लॉन्च होगा। इस फोन में आपको दो स्टोरेज वैरिएंट- 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज मिलेंगे।

ये पढ़ें: हैंड्स-ऑन लीक: OPPO K13 Turbo का बिल्ट फैन क्या बदलेगा गेमिंग फोनों की तकदीर

Vivo X200 FE

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशन

vivo X200 FE एक कम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन के तौर पर बनाया गया है, जिसमें 6.31-इंच की LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और ये फोन MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट पर काम करेगा। हालांकि फिर भी थोड़ी उम्मीद है कि कंपनी D9300+ को आने वाले Dimensity 9400e प्रोसेसर से बदल दे, जो इससे थोड़ा बेहतर है।

ये पढ़ें: Pixel 9a रिव्यु: एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट फोन, लेकिन….

vivo X200 FE में कैमरा भी काफी दमदार है, ये ट्रिपल रियर कैमरों से लैस होगा, जिसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony IMX882 3X टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल होंगे। सेल्फी लवर्स को भी ये फोन निराश नहीं करेगा। इसके लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा होगा।

वहीँ X200 FE के अन्य फीचरों में IP68/69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, WiFi 6, 6,500mAh की बैटरी, 90W फ़ास्ट चार्जिंग तकणिक और ढेरों AI फीचर शामिल होंगे।

ये स्पेसिफिकेशन पहले सामने आई X200 FE की रिपोर्ट से अलग क्यों हैं?

जब हमें vivo X200 FE के इन नए स्पेसिफिकेशनों के बारे में पता चला, तो हमने अपने पहले कोर्स से पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास इस डिवाइस के दो प्रोटोटाइप थे, लेकिन अब एक को ड्रॉप कर दिया गया है। ये एक आम बात है, कम्पनियाँ मास प्रोडक्शन शुरू करने से पहले कई इंटरनल वेरिएंट्स को डेवलप और टेस्ट करती हैं।

कीमत और उपलब्धता

Vivo X200 FE जुलाई में आएगा और इसके दोनों वैरिएंट्स की कीमत 50,000 से 60,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है, जो इसके प्रतियोगियों की कीमत के आसपास ही होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products