एक्सक्लूसिव: vivo X200 FE की मुख्य स्पेसिफिकेशन और भारत की लॉन्च टाइम लाइन सामने आयी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पहले हमने आपके साथ vivo X200 Pro Mini की एक्सक्लूसिव लीक साझा की थी और उसके भारत में जल्द ही आने की उम्मीद थी। लेकिन उस लीक के बाद से ब्रांड ने आंतरिक रूप से कुछ स्पेसिफिकेशनों पर दोबारा विचार किया है। हमारे भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार अब कंपनी प्लान बदल रही है और भारत में अब vivo X200 FE नाम का फोन लाने की तैयारी में है। इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशनों की सूची, हमें मिली है, जिसे हम आपके साथ यहां शेयर करने वाले हैं और ये भी इशारा करते हैं कि ये फोन भारत में जल्द ही दस्तक देने वाला है।

X200 FE को आज के चलन के अनुसार एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप-ग्रेड फोन की तरह लाया जायेगा। इसमें 6.31-इंच की LTPO OLED स्क्रीन, 1.5K रेज़ॉल्यूशन (2640 x 1216 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। ये एक फ्लैट स्क्रीन होगी, जिसके किनारे हल्के से 2.5D कर्व्ड होंगे – ठीक वैसे ही जैसे X200 Pro Mini में हैं।

 vivo X200 FE

ये पढ़ें: iQOO Z10 रिव्यु: ₹20,000 में गेमर्स और हेवी यूज़र्स के लिए परफेक्ट डील?

इस फोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए नया MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट मिलेगा, जो Dimensity 9300+ का अपग्रेडेड वर्ज़न हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसके लॉन्च होने के आसार हैं।

कैमरा की बात करें तो, नए Vivo X200 FE में दो 50MP रियर सेंसर होंगे – एक प्राइमरी और एक टेलीफोटो। वहीं फ्रंट पर भी इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यहां गौर करने वाली बात ये है कि Pro Mini की तुलना में इस फोन में एक कैमरा कम है। इसके अलावा इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।

ये पढ़ें: CMF Phone 2 Pro का काउंटडाउन शुरू, लेकिन एक और डिवाइस की एंट्री बनी मिस्ट्री

vivo की X-सीरीज़ हमेशा एक प्रीमियम अनुभव देने की तरफ ध्यान देती रही है, और ये नया फोन भी X200 का एक कॉम्पैक्ट विकल्प है, जो आपको फ्लैगशिप फोन का ही अनुभव देगा। Vivo X200 FE भारत में जून के अंत या जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर अंतिम बातचीत चल रही है, इसलिए इसमें बदलाव की सम्भावना है। तो अगर आप Vivo का फ्लैगशिप परफॉरमेंस और बेहतरीन कैमरा वाला एक कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं, तो इसका इंतज़ार करना बनता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageVivo X Fold 5, Vivo X200 FE इस तारीख को लेंगे भारत में एंट्री, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Vivo भारत में अपने दो शानदार फोन लॉन्च करने वाला है, जिसमें से हाल ही में हमनें Vivo X200 FE की इंडिया लॉन्च टाइम लाइन की जानकारी एक्सक्लूसिव रूप से साझा की थी और अब Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च की तारीख लीक हो गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products