हैंड्स-ऑन लीक: OPPO K13 Turbo का बिल्ट फैन क्या बदलेगा गेमिंग फोनों की तकदीर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कुछ न कुछ नया इनोवेशन होता रहता है, लेकिन इस बार OPPO K13 Turbo के साथ किया गए आविष्कार को आप नज़रअंदाज़ नहीं कर पाएंगे। इस फोन की लीक हुई हैंड्स-ऑन इमेज ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस फोन में एक कूलिंग फैन अंदर ही फिट किया गया है, जो खासतौर से गेमिंग डिवाइस होने के कारण यहां है। इसमें पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की खबरें हैं और K13 Turbo इस नए चिप और फैन के साथ गेमर्स के लिए काफी ख़ास हो सकता है।

क्या फोन में फैन की ज़रुरत है?

मोबाइल पर गेमिंग करने वालों के लिए, थर्मल थ्रॉटलिंग एक बड़ी समस्या रही है। लम्बे गेमिंग सेशन के दौरान परफॉरमेंस गिरना, फ्रेम रेट ड्रॉप होना और डिवाइस का गर्म होने जैसी समस्याएं, हर गेमर के साथ हुई हैं। OPPO K13 Turbo में अंदर मौजूद फैन, इनमें थोड़ी राहत दे सकता है। फैन ठंडी हवा को अंदर खींचकर और वेंट्स के जरिए गर्मी को बाहर निकालकर एयरफ्लो और हीट डिसिपेशन को बेहतर बना सकता है।

OPPO K13 Turbo

ये बिल्ट-इन फैन सिर्फ फोन को छूने में ठंडा नहीं रखता, बल्कि इसकी परफॉर्मेंस को भी स्थिर बनाए रखता है। चाहे आप Genshin Impact या Call of Duty Warzone जैसे गेम लम्बे समय के लिए खेलें, K13 Turbo का कूलिंग सिस्टम फ्रेम रेट को स्टेबल रखने और गेमप्ले को स्मूथ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

अगर हम इस फैन की तुलना बायपास चार्जिंग तकनीक (बैटरी को चार्ज किए बिना सीधे पावर सप्लाई करती है, ताकि गर्मी कम बने) से करें तो, ये तक तकनीक मूल रूप से इस समस्या को हल नहीं करती, जबकि K13 Turbo का बिल्ट-इन फैन एक्टिवली डिवाइस को ठंडा रख पाने में सक्षम हो सकता है, जिससे Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट थ्रॉटलिंग के बिना फुल पावर के साथ परफॉरमेंस दे पायेगा।

Snapdragon 8s Gen 4 SoC

Snapdragon 8s Gen 4

OPPO K13 Turbo में दिया गया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, चीन में Redmi Turbo 4 Pro में भी देखा गया है, जिसे आने वाले समय में जल्द ही भारत जैसे बाजारों में POCO F7 नाम से लॉन्च किया जाएगा। ये प्रोसेसर 1 X Cortex-X4 Prime कोर (3.2 GHz), 3 X Cortex-A720 (3.0 GHz), 2 X (2.8 GHz) और 2 X (2.0 GHz) की कॉन्फिगरेशन के साथ आया है। इसमें 31% बेहतर CPU परफॉर्मेंस, GPU में 49% का बूस्ट और 44% बेहतर AI कैपेबिलिटी देखने को मिलती है, साथ ही ये 39% कम पावर लेता है। इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर लगभग 2.1 मिलियन तक है, जो इसे फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 के बराबर बनाता है।

इतना ही नहीं, इस चिपसेट को सपोर्ट करता है 7,000mAh की बड़ी बैटरी (जो OPPO K13 से ली गई है) और 80W फास्ट चार्जिंग। इसका मतलब है कि आप लंबे गेमिंग सेशन को बिना ब्रेक के एंजॉय कर पाएंगे।

गेमिंग फोन के अनुसार है डिज़ाइन

OPPO K13 Turbo

लीक हुई हैंड्स-ऑन फोटो से पता चलता है कि OPPO K13 Turbo का डिज़ाइन पूरी तरह गेमर्स को ध्यान में रखकर भी बनाया गया है। रियर पैनल पर एंगुलर लाइन्स, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, OPPO का लोगो और RGB लाइट्स के साथ बिल्ट-इन फैन देखने को मिलता है। डिज़ाइन थोड़ा K13 जैसा लगता है, लेकिन Turbo वर्जन में गेमिंग फील को ज़्यादा डाला गया है।

OPPO K13 Turbo स्पेसिफिकेशन और कीमतें (अनुमानित)

K13 Turbo में भी OPPO K13 की तरह ही 6.7-इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की सम्भावना है। साथ ही ये फोन भी Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करेगा। इसमें 50MP प्राइमरी रियर सेंसर हो सकता है, जो साधारण फोटोग्राफी के लिए उचित होगा।

इसके अलावा, जैसे हम आपको बता चुके हैं, OPPO K13 Turbo में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 7,000 mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग होगी। इन स्पेसिफिकेशनों को देखते हुए OPPO K13 Turbo की कीमत भारत में करीब ₹30,000 तक हो सकती है।

OPPO K13 Turbo

OPPO K13 मिड-रेंज सेगमेंट में एक अच्छा फोन रहा है। अब K13 Turbo के साथ कंपनी गेमिंग सेगमेंट में अपना सिक्का जमाने की कोशिश में है। बिल्ट-इन फैन एक ऐसी खासियत है, जो इसे iQOO और POCO जैसे ब्रांड्स से अलग बनाती है, जो आज भी पैसिव कूलिंग पर निर्भर हैं।

हालांकि कुछ सवाल अब भी होंगे, जैसे कि क्या ये फैन ऑपरेशन के दौरान शोर करेगा? क्या इससे फोन का वज़न बढ़ सकता है? और क्या बैटरी और फैन के पावर डिमांड के बीच संतुलन बना रहेगा? इत्यादि। लेकिन इन प्रश्नों के उत्तर हमें कुछ समय बाद ही पता चल पाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageOPPO K13 Turbo सिरीज़ भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली सिरीज़ होगी, टीजर आया सामने

OPPO ने फाइनली भारत में अपनी OPPO K13 Turbo सिरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। हाल ही में इस सिरीज़ को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। सिरीज़ की खास बात है, कि इसमें भारत का पहला एक्टिव कूलिंग फैन तकनीक वाला फोन होगा, जिससे हिट मैनेजमेंट को काफी हद तक बेहतर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products