Google Pixel 9a का हैंड्स-ऑन वीडियो लीक: देखें क्या है नया?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 9a भी मार्च में दस्तक दे सकता है। हाल ही में आयी खबरें बता रही हैं कि ये अगले हफ्ते ही बाज़ार में आ सकता है। फिलहाल Google की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एक नए लीक ने इस फोन के डिज़ाइन और कैमरा की झलक देखने को मिली है। वैसे Pixel 9a की लेकर पहले भी कई लीक आयीं हैं, लेकिन ये एक वीडियो है, जो फोन के डिज़ाइन को आपको बारीकी से दिखा रहा है। आइये जानते हैं कि इस बार क्या नया है?

Google Pixel 9a हैंड्स-ऑन वीडियो लीक

टेक यूट्यूबर Alexis Garza ने YouTube Shorts पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो Pixel 9a को एक रेसलिंग इवेंट शूट करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियो में फोन को स्क्रीन की तरफ से और बैक पैनल की तरफ से साफ़ देखा जा सकता है। साथ ही इसमें कैमरा इंटरफेस को भी आप देख पाएंगे, जिसमें ज़ूम ऑप्शंस – 0.5x, 1x और 2x नज़र आ रहे हैं।

वीडियो से फोन के डिज़ाइन के बारे में ये भी पता चल रहा है कि इस बार Google Pixel 9a का डिज़ाइन पहले से ज़्यादा सादा और प्रीमियम लग रहा है। इस बार ये और भी क्लीन लुक वाला होगा। कैमरा मॉड्यूल, बैक पैनल के साथ बेहतर ढंग से मर्ज होता दिख रहा है, जिससे फोन का पूरा डिज़ाइन और ज़्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है।

Google Pixel 9a भारत में कब होगा लॉन्च?

Pixel 9a का ग्लोबल लॉन्च 19 मार्च, 2025 को हो सकता है, वहीँ अब तक सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार इसकी बिक्री अमेरिका और यूरोप में 26 मार्च से शुरू होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये भारत में कब आएगा ? तो हम आपको बता दें कि इससे पहले Pixel 8a ग्लोबल मार्केट और भारत में साथ-साथ लॉन्च हुए थे, इस बार भी कुछ ऐसा ही होने के आसार हैं। भारत में भी ये फोन 19 मार्च को ही लॉन्च हो सकता है।

Google Pixel 9a की भारत में कीमत क्या होगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में Pixel 9a का 128GB वेरिएंट $499 (करीब ₹43,100) और 256GB मॉडल $599 (लगभग ₹51,800) की कीमत पर आ सकता है। इसका बेस मॉडल Pixel 8a की कीमत जितना ही है, लेकिन 256GB मॉडल की कीमत इस बार 40 डॉलर ज़्यादा है।

वहीँ अगर हम पिछले साल आये Pixel 8a की भारतीय कीमत देखें तो, इसका 128GB वर्ज़न 52,999 रुपए और 256GB वेरिएंट 59,999 रुपए में आया था। अगर Google पिछले साल की कीमतों के अनुसार ही जाता है, तो उम्मीद है कि Pixel 9a की शुरुआती कीमत ₹52,999 हो सकती है, लेकिन इस बार 256GB वेरिएंट ₹64,000 तक जा सकती है।

Google Pixel 9a स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Pixel 9a में 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। हाल ही में लीक हुई Evan Blass की इमेज के अनुसार, Pixel 9a का फ्रंट डिज़ाइन Pixel 9 और Pixel 9 Pro से मिलता-जुलता होगा, जिसमें थोड़े गोल किनारे और बड़ा फ्रंट कैमरा होगा।

ये फोन Tensor G4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है और साथ ही 8GB LPDDR5X रैम व 128GB / 256GB स्टोरेज आ सकती है। इसके अलावा इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस आने की संभावना है। इस बार फोन में 5100mAh की बैटरी आ सकती है, जो 23W फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImageSamsung Galaxy Z Fold8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: Fold को मिला एक नया आकार

Samsung ने वो कर दिखाया है जो उसने Galaxy फोल्डेबल्स के सात साल के सफर में कभी नहीं किया था, यानी एक ऐसा बुक-स्टाइल फोन लॉन्च किया है जो अब बुक-स्टाइल जैसा दिखता ही नहीं। लंदन में हुए Unpacked इवेंट में कंपनी ने तीन नए फोल्डेबल पेश किए, Galaxy Z Fold8 Ultra (हैंड्स-ऑन रिव्यू पढ़ें), …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products