सड़क पर ओवर स्पीड के चालान से बचने का ये है सबसे सरल और असरदार तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर शहर और क्षेत्र में ट्रैफिक और लोगों की सुरक्षा के अनुसार सड़कों पर वाहनों के लिए अलग अलग स्पीड लिमिट होती है। अक्सर किसी नए शहर की सड़कों पर या लेट होते समय या हाईवे से लोकल सड़कों पर उतरते समय, हम स्पीड लिमिट भूल जाते हैं या वहाँ लगा स्पीड लिमिट का बोर्ड हमें दिखता नहीं है और फिर कटता है चालान। इसी चालान से बचने का एक सबसे आसान तरीका है, जो आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। दरअसल, भारत की सड़कों और आपकी सुरक्षा दोनों के लिए Google Maps में एक फ़ीचर आया है – Speedometer, जो आपको आपकी यात्रा के दौरान जिस सड़क पर आप चल रहे हैं, वहाँ की रियल-टाइम स्पीड लिमिट को दिखाता है। इस फ़ीचर के साथ गाड़ी चलाने वाले को स्पीड के साथ अन्य जानकारियां भी मिलती हैं, जैसे मौसम के कारण अगर यात्रा में विज़िबिलिटी की कोई समस्या, अलग अलग जगहों के ट्रैफिक के नियम, इत्यादि।

ये पढ़ें: गलती से हो गयी UPI पेमेंट – वापस पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

कैसे काम करता है Google Maps का फ़ीचर – Speedometer

Google Maps के अनुसार ये फीचर स्पीडोमीटर (Speedometer) स्ट्रीट व्यू द्वारा AI का इस्तेमाल करते हुए स्पीड को जांचता है। ये AI मॉडल सड़क पर लगाए गए लगभग हर तरह के साइनबोर्ड को पढ़ने की क्षमता रखता है और इनमें से स्पीड लिमिट को आसानी से डिटेक्ट कर सकता है। साइन को समझने के बाद सटीक लोकेशन जानने के लिए स्ट्रीट व्यू इमेज से जीपीएस का इस्तेमाल करते हुए जानकारी लेता है, जिससे स्पीड लिमिट समय समय पर अपडेट होती रहे और आपको स्पीड की बिल्कुल सही जानकारी मिल सके।

ये फ़ीचर आपको आपकी यात्रा के दौरान हर सड़क के अलग अलग स्पीड लिमिट की जानकारी देगा और साथ में अगर रास्ते में कहीं कंस्ट्रक्शन या ट्रैफिक के चलते, अस्थायी रूप से स्पीड लिमिट कम की गयी है, तो वो भी बताएगा। Google Maps के इस फ़ीचर के काफी फायदे हैं, लेकिन इसे इस्तेमाल कैसे करें ?

ये पढ़ें: कैसे अपने लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करें – ये हैं आसान तरीके

Google Maps में स्पीडोमीटर को कैसे इनेबल करें ?

फिलहाल ये फ़ीचर सिर्फ Android फ़ोन के लिए उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है, जिससे आपको नेविगेशन के साथ साथ स्पीडोमीटर भी दिख सके। अपने फ़ोन में इसे इनेबल करने के लिए आपको केवल नीचे दिए गए स्टेप्स दोहराने हैं।

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Maps ऐप खोलें।
  • अब इसमें दायी ओर सबसे ऊपर अपने प्रोफाइल आइकॉन (जहां आपकी तस्वीर यह नाम का पहला अक्षर दिख रहा हो) उस पर क्लिक करें।
  • अब सामने आये विकल्पों में से Settings पर जाएँ।
  • Settings में नीचे स्क्रॉल करने पर Navigation Settings का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब इसमें नीचे जाकर आपको Driving Options का सेक्शन दिखेगा, जिसमें Speedometer का टॉगल होगा। इस टॉगल को ऑफ से ऑन करें (ऑन करने पर ये नीले रंग में नज़र आएगा)।

ये पढ़ें: Car Crash Detection feature : Google के इस नए फ़ीचर को भारत में कैसे इस्तेमाल करें ?

बस इसके बाद आप जब भी सफर में अपने Maps को ओपन रखेंगे, ये आपको स्पीड लिमिट की जानकारी देगा और अगर आप स्पीड लिमिट से ज़्यादा जाते हैं, तो ये रंग बदलकर लाल रंग में नज़र आएगा, जिससे आपको पता चले की आप ओवरस्पीडिंग कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imageसड़क पर ओवर स्पीड का चालान कटने से पहले Google Maps पर इस तरह ऑन कर लें स्पीड लिमिट की वार्निंग: आसान हैं स्टेप्स

Google की नेविगेशन एप्लीकेशन – Google Maps सभी स्मार्टफोनों में होती है और आज के समय में इसका इस्तेमाल बहुत ज़्यादा होने लगा है। टैक्सी चालाक हों, या हमें खुद किसी नयी जगह जाना हो, बाद Google Maps पर लोकेशन लगाएं और पहुंच जाएँ। समय के साथ इस ऐप पर अपडेट भी कई आये हैं, …

ImageAndroid 13 का इंतज़ार ख़त्म – Google Pixel स्मार्टफोनों पर आज से और 2022 के अंत तक इन सभी फोनों पाए मिलेगा अपडेट

Android 13 स्टेबल वर्ज़न अपडेट आज से आधिकारिक तौर पर Google Pixel डिवाइसों पर मिलना शुरू होगा। साथ ही कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Android 13 अपडेट, जिसमें कई नए फ़ीचर और कस्टमाइज़ेशन विकल्प मिलते हैं, इस साल के अंत से पहले Samsung, Asus, Vivo, iQOO, OnePlus, Motorola, Realme, Oppo, Sony, व Xiaomi …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

Discuss

Be the first to leave a comment.