8 GB रैम वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन में 6GB रैम अब कोई आखिरी सीमा नहीं रही है। रैम को लेकर चर्चाएं अब 6GB से कहीं आगे पहुँच चुकी हैं, और साथ ही भविष्य की नई सीमाओं का परीक्षण भी लगातार जारी है। इस दौड़ में, जो स्मार्टफोन आधुनिकतम स्पेसिफिकेशन्स से सुसज्जित होंगे स्वाभाविक है कि वे ही आकर्षण का केंद्र होंगे।

इसे ही ध्यान में रखते हुए, हमने 8 GB रैम वाले शीर्ष स्मार्टफोनों की एक सूची तैयार की है, जिसके द्वारा आप अपने लिए सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन चुन सकते हैं। आइये नज़र ड़ालते हैं इस सूची पर:  (Read in English)

OnePlus 5 (8GB + 128GB)

never settle के moto को लेकर वनप्लस ने अपने 2017 के फ्लैगशिप फोन OnePlus 5 को लॉन्च किया है। इस बेहद स्लिम स्मार्टफोन का मुख्य आकर्षण इसका 16MP f/ 1.7 + 20MP f/ 2.6 सेंसर वाला ड्यूल कैमरा सेटअप है।

वनप्लस 5 की खूबियां सिर्फ कैमरा तक ही सीमित नहीं हैं, यह स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और 8GB रैम व 128GB यूएफएस 2.1 स्टोरेज के साथ संचालित होता है। इसके अलावा, इसमें 5.5 इंच की फुल HD ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले, डैश चार्जर वाली 3,300mAh बैटरी और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 5 की पहली समीक्षा: सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर एक नजर

आगामी

Asus Zenfone AR

एसस ने इस साल के शुरूआत में consumer electronic show के दौरान जेनफोन AR को लॉन्च किया था। Asus इंडिया ने भी घोषणा की है कि यह फोन जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा। यह Google की Daydream virtual reality और Tango augmented reality दोनों को सपोर्ट करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफ़ोन है।जेनफोन AR में 4 एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 23MP का मुख्य कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

दुनिया के पहले 8GB रैम वाले स्मार्टफ़ोन का खिताब भी जेनफोन AR के पास ही है। 8GB रैम के अतिरिक्त, यह स्नैपड्रगन 821 प्रोसेसर के साथ आता है जो टैंगो के लिए अनुकूलित किया गया है। यह एक 5.7 इंच सुपर AMOLED QHD डिस्प्ले, 256GB आंतरिक स्टोरेज, 3300mAh बैटरी और एंड्रॉइड नोगॉट से लैस बेहतरीन स्मार्टफोन है।

यह भी पढ़ें: हालिया लांच हुए Samsung Galaxy J7 Max और J7 Pro पर एक नज़र

ZTE Nubia Z17

जेडटीई के उप-ब्रांड नूबिया ने हाल ही में नूबिया जेड 17 को लॉन्च किया है अपने शानदार स्पेसिफिकेशन्स के दम पर यह इस सूची में स्थान बनाने योग्य है। यह क्वालकॉम के सबसे उन्नत प्रोसेसर – स्नैपड्रैगन 835 और 8GB रैम के साथ संचालित होता है।

इसमें एक 5.5 इंच के फुल HD डिस्प्ले है। यह f/ 1.8 एपर्चर वाले ड्यूल रियर कैमरा सेटअप (23MP + 12MP ) व 3,200 mAh की बैटरी, त्वरित चार्ज 4.0 और एक बिल्ट इन sub-woofer के साथ आता है।

संभावित

नोकिया 9

नोकिया 9 को लेकर हालिया समय में अफवाहों का बाजार गर्म है। यदि इसे लेकर हो रही चर्चा पर यकीन करें, तो बहुप्रत्याशित नोकिया स्मार्टफोन 6GB / 8GB रैम तथा स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ आने वाला है। कैमरे के मामले में, optical image stabilization और 4K वीडियो के साथ फ़ोन में 13MP का ड्यूल कैमरा हो सकता है।

जब से नोकिया ने वापसी की है, तब से उसने स्टॉक एंड्रॉइड का ही विकल्प चुना है और नोकिया 9 में भी इसी नीति का पालन किया जाएगा, ऐसी उम्मीद है। जिसके द्वारा यह फ़ोन नवीनतम एंड्रॉइड पर चल सकता है।

यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं HTC U11? तो जानिये इसके ख़ास फीचर्स के बारे में

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में चाहिए अच्छी फोटो? 30 हज़ार से कम के ये 5 कैमरा फोन और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका

एक नज़र में : त्योहारों के इस सीज़न में फोन का कैमरा सबसे ज़्यादा कम रोशनी में काम करता है, चाहे शाम की पूजा हो, घर की झालरें हों या देर रात तक चलने वाले मेल-मिलाप, और ऐसी रोशनी में फोटो साफ आएगी या नहीं, ये मेगापिक्सल से ज़्यादा OIS और सही लेंस तय करते …

Imageभारत में 7,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट बजट स्मार्टफोन

अक्सर सभी के घर में एक सस्ता स्मार्टफोन होता ही है। अगर कोई फ़ीचर फ़ोन छोड़ पहली बार स्मार्टफोन ले रहा हो, या बच्चों को देने के लिए कोई सस्ते स्मार्टफोन तलाश रहे हों। भारत में सस्ते स्मार्टफोनों की मांग बेहद ज़्यादा है और इनमें से ऑफलाइन बाज़ार से ही ज़्यादातर बिकते हैं। ऐसे ही …

Imageसितम्बर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अगस्त 2022 में OnePlus 10T और Samsung के नए फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 जैसे स्मार्टफोन से लेकर Realme 9i 5G जैसे किफ़ायती फोनों ने बाज़ार में दस्तक दी। लेकिन अब सितम्बर 2022 इससे भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है, जिसमें iPhone 14 सीरीज़ के चार प्रीमियम स्मार्टफोनों से लेकर Poco …

ImageTecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: ज़्यादा रैम या बड़ी स्क्रीन, 20 हज़ार में किसे लें?

Tecno ने 16 अक्टूबर को भारत में अपना नया Spark 50s 5G लॉन्च किया है, जिसके 6GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत ₹19,999 रखी गयी है। लगभग इसी बजट में Xiaomi का Redmi 17C 5G भी Amazon पर बिक रहा है, जो इसी महीने की शुरुआत में आया था, लेकिन ₹20,999 में वो आपको …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.