बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन्स अंडर 20000, आखिरी वाले में मिलेगा 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

20,000 से कम कीमत में सभी फोन्स के फीचर्स लगभग समान ही होते हैं, लेकिन महिलाओं और सेल्फी लवर्स के लिए सबसे जरूरी फोन का सेल्फी कैमरा होता है। यदि आपका बजट कम है, और आप एक अच्छा सेल्फी कैमरा वाला फोन लेना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन्स अंडर 20000 के बारे में बताया है।

ये पढ़ें: Intel vs AMD Ryzen: 50,000 रुपए से कम कीमत में आपके लिए कौनसा प्रोसेसर बेहतर है?

बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन्स अंडर 20000

Moto G85

Moto G85

यदि 20000 रूपये से कम कीमत में बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छा फोन साबित हो सकता है, क्योंकि इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। फोन की कीमत फिलहाल 17,868 रूपये है।

अन्य फेयर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का 120Hz P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, और ये Snapdragon 6s gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इस कीमत में इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ये 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi Note 14 5G

Xiaomi Redmi Note 14 5G

ये भी एक शानदार सेल्फी कैमरा फोन है, जिसमें 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है।

फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra द्वारा संचालित होता है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 5110mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Nothing Phone 2a

Nothing Phone 2a

ये फोन भी फिलहाल 19,498 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और ये MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें आपको 8GB RAM और 128GB की स्टोरेज मिलेगी।

फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

realme P2 Pro

realme P2 Pro

realme के इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा और ये 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 19,590 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है।

फोन में आपको 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 का उपयोग किया गया है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 5200mAh की बैटरी मिलेगी, जो इसके 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ काफी कम समय में चार्ज हो सकती है।

Samsung Galaxy F55 5G

Samsung Galaxy F55 5G

बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन्स अंडर 20000 की लिस्ट का सबसे बेस्ट फोन Galaxy F55 5G है, क्योंकि इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन फिलहाल मात्र 17,701 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है।

इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB की स्टोरेज मिलने वाली है।

बैक पैनल पर आपको 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन को 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें 5 बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन्स की जानकारी दी है, जिनमें आपको 20 मेगापिक्सल, 32 मेगापिक्सल, और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये सभी फोन फिलहाल 20,000 रुपए से कम कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन ये कीमत वर्तमान ऑफर्स के आधार पर बताई गई है, भविष्य में इनकी कीमत में आपको बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 भारत में लॉन्च, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.