Intel vs AMD Ryzen: 50,000 रुपए से कम कीमत में आपके लिए कौनसा प्रोसेसर बेहतर है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप अपने PC के लिए या लैपटॉप में 50,000 रुपए से कम कीमत में एक अच्छा प्रोसेसर लेना चाहते हैं, तो फिलहाल बाजार में दो ही बेस्ट ऑप्शन AMD Rayzen और Intel उपलब्ध है। जब भी इन दोनों में से किसी एक प्रोसेसर को चुनने की बारी आती है, तो ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि एफिशिएंसी, हिट मैनेजमेंट, और परफॉरमेंस के आधार पर दोनों ही प्रोसेसर अलग अलग तरीके से परफॉर्म करते हैं। इस लेख में हमनें Intel Vs AMD Ryzen की तुलना की है, जिससे आपको ये समझने में आसानी हो कि इन दोनों में से आपके लिए कौनसा प्रोसेसर बेस्ट होगा?

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 भारत में लॉन्च, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Intel vs AMD Ryzen की तुलना

यदि आप 50,000 रुपए से कम कीमत एक अच्छा PC प्रोसेसर लेना चाहते हैं, तो आगे हम इन दोनों के सबसे अच्छे वर्जन के बारे में जानकारी देते हैं।

Intel Core i9-14900K vs AMD Ryzen 7 9800X 3D

कीमत के आधार पर

कीमत की बात करें तो Intel Core i9-14900K की कीमत फिलहाल 48,059 रुपए है, वहीं AMD Rayzen 7 9800X 3D 49,259 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।

आर्किटेक्चर के आधार पर

Intel Intel Core i9-14900K हाइब्रिड कोर आर्किटेक्चर (Raptor Lake Refresh) पर बना है, जिसमें कंटेंट और गेमिंग जैसे हाई परफॉरमेंस टास्क के लिए परफॉरमेंस कोर (P-Core) और बैकग्राउंड टास्क को मैनेज करने और पॉवर एफिशियंसी के लिए एफिशियंसी कोर (E-Core) का उपयोग किया गया है। ये Intel 10nm Intel 7 प्रोसेस नोड पर बना है। और इसमें आपको 24 कोर (8P + 16E) और 32 थ्रेड्स मिलेंगे, हालांकि, ये AMD के 5nm प्रॉसेसर से कम पॉवर एफिशिएंट है। इसकी सबसे ज्यादा क्लॉक स्पीड 6.0 GHz है, और L3 cache 36MB को सपोर्ट करता है। मेमोरी सपोर्ट की बात करें, तो ये DDR5 (5600 MT/s तक) और DDR4 को सपोर्ट करता है। ये PCIe 5.0 और PCIe 4.0 को सपोर्ट करता है।

वहीं AMD Ryzen 7 9800X3D की बात करते हैं, तो ये चिपलेट डिजाइन (Zen 4 (3D V-Cache) पर बना है, जो कोर कॉम्प्लेक्स डाइज (CCDs) और IODs (I/O डाइज) पर बना है, जिससे पॉवर एफिशियंसी के साथ साथ स्केलिबिलिटी को बढ़ाया का सके। इसमें आपको 8 कोर और 16 थ्रेड्स मिलेंगे, Cache के लिए इसमें 3D V-Cache तकनीक का उपयोग किया गया है, जो 104MB को सपोर्ट करता है। ये TSMC के 5nm प्रोसेस पर बना है, जो intel के 10nm प्रोसेस से ज्यादा पॉवर एफिशिएंट है। इसमें 5.2 GHz की क्लॉकस्पीड मिलती है, और ये DDR5 (5200 MT/s तक) को सपोर्ट करता है। ये सिर्फ PCIe 5.0 को सपोर्ट करता है।

परफॉरमेंस के आधार पर

गेमिंग परफॉरमेंस की बात करें, तो Ryzen 7 9800X3D Core i9-14900K की तुलना में 18% तक बेहतर परफॉर्म करता है। वहीं कुछ गेम्स में इसकी परफॉरमेंस 61% तक बढ़ जाती है। इसका कारण AMD में उपयोग होने वाली 3D V-Cache तकनीक है।

प्रोडक्टिविटी परफॉरमेंस की बात करें, तो यहां ज्यादा कोर और थ्रेड होने की वजह से Core i9-14900K बाजी मार लेता है। इसके Raptor Lake Refresh आर्किटेक्चर की वजह से इसमें Ryzen 7 9800X3D k मुकाबले ज्यादा हाई क्लॉकस्पीड और बेहतर मल्टी थ्रेडेड एफिशिएंसी मिलती है। ये मल्टी कोर एप्लीकेशंस में बेहतर परफॉर्म करता है, जिसमें वीडियो रेंडरिंग, 3D मॉडलिंग, और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी चीजें शामिल हैं।

थर्मल मैनेजमेंट और पॉवर एफिशिएंसी के आधार पर

Ryzen 7 9800X3D में 120W TDP मिलती है, वहीं Core i9-14900K में 125W TDP मिलती है, रियल टाइम में उपयोग करने पर आपको समझ आएगा कि Core i9-14900K ज्यादा तापमान में ज्यादा हिट जनरेट करता है, वहीं Ryzen 7 9800X3D इस तापमान में ज्यादा बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के साथ आता है, और इसमें बेहतर एफिशियंसी देखने को मिलती है।

Intel Core i9-14900K vs AMD Ryzen 7 9800X 3D तकनीकी स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंसIntel Core i9-14900KAMD Ryzen 7 9800X3D
आर्किटेक्चरRaptor Lake RefreshZen 4 (3D V-Cache)
कोर / थ्रेड्स24 Cores (8P + 16E) / 32 Threads8 Cores / 16 Threads
बेस क्लॉक3.2 GHz4.7 GHz
बूस्ट क्लॉक6.0 GHz5.2 GHz
TDP125W120W
Cache (L3 + L2)36MB104MB (3D V-Cache)
मेमोरी सपोर्टDDR5-5600, DDR4-3200DDR5-5200
PCIe सपोर्टPCIe 5.0PCIe 5.0
सॉकेट कंपैटिबिलिटीLGA 1700AM5

निष्कर्ष

अगर बात करें, कि Intel vs AMD Ryzen की तुलना में 50,000 से कम कीमत में आपके लिए कौनसा प्रोसेसर बेहतर है, ये तो आपको अगल अलग फैक्टर्स के आधार पर चुनना होगा। बेहतर गेमिंग, कम पॉवर कंसप्शन, कूलिंग के मामले में Ryzen 7 9800X3D बेहतर है, वहीं प्रोडक्टिविटी, मल्टीटास्किंग और बेहतर ओवर क्लॉकिंग के मामले में Core i9-14900K बेहतर है।

ये पढ़ें: Vivo का 6GB RAM, 6500mAh बैटरी वाला फोन 13,000 से कम कीमत में जल्द होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.