Vivo का 6GB RAM, 6500mAh बैटरी वाला फोन 13,000 से कम कीमत में जल्द होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कम बजट में एक धांसू फोन लेने का सोच रहे हैं, तो बस कुछ दिन रुक जाएं, क्योंकि Vivo अपना तगड़ा फोन लॉन्च करने वाला है, जिसमें आपको 6GB RAM मिलेगी, जिससे फोन ज्यादा हैंग नहीं होगा, और साथ ही इसमें 6500mAh की बैटरी मिलने वाली है, ताकि आप दिन भर बाहर रहें तब भी फोन डिस्चार्ज न हो। दरअसल हम बात कर रहे हैं, Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की, जिसे कंपनी ने टीज करना शुरू कर दिया है, और ये जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।

ये पढ़ें: बेस्ट टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स 2025, कुछ मिनटों में आपकी वीडियो बन के तैयार हो जाएगी

Vivo T4x 5G की कीमत और इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी ने Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट की माइक्रोसाइट के माध्यम से इस फोन के टीजर साझा किया है, जिसमें फोन की कीमत 12,XXX तरीके से बताई गई है। इसका मतलब है, की फोन को 13,000 रुपए से कम कीमत पर पेश किया जाएगा, अब ये कीमत 12,499 रुपए या 12,999 रूपये भी हो सकती है। इस कीमत पर इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च हो सकता है। अन्य जानकारी के अनुसार इस फोन को 5 मार्च 2025 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

vivo t4x 5g

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo T4x 5G की तस्वीरें भी साझा की है, जिससे इसके डिजाइन का पता चलता है। फोन के बैक पैनल पर LED फ्लैश रिंग लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसे एक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल में रखा गया गया है। नीचे की तरफ माइक्रोफोन, स्पीकर्स, और सिम ट्रे नजर आ रही है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन देखने को मिल सकता है।

Vivo T4x 5G फीचर्स

लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज दी जा सकती है। फोन को 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया जा सकता है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन 6,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: AI फीचर्स के साथ बेस्ट UI इन स्मार्टफोन्स पर है उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products