बेस्ट एयर कूलर 10000 रुपए से कम कीमत में, अभी है खरीदने का सही मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस गर्मी अपने घर के लिए एक नया एयर कूलर लेना चाहते हैं, तो बाजार में अलग अलग बजट में कई शानदार कूलर उपलब्ध है, जिनमें आपको अपनी जरूरतों के अनुसार अलग अलग फीचर्स मिलेंगें। यहीं पर आकर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं, कि हमें कौनसा कूलर खरीदना चाहिए, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में हमनें आपके लिए बेस्ट एयर कूलर 10000 रुपए से कम कीमत में बताए हैं, जिन्हें आप अपने घर मंगवा सकते हैं।

ये पढ़ें: एयर कूलर खरीदते समय ये गलती न करें, पूरी गर्मी पछताना पड़ेगा

बेस्ट एयर कूलर 10000 रुपए से कम कीमत में

Bajaj PX97 Torque 36 L Room Air Cooler

Bajaj PX97 Torque 36 L Room Air Cooler

यदि आप अपने लिए एक पर्सनल कूलर देख रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस कूलर में आपको 36 लीटर की क्षमता वाला वॉटर टैंक मिलता है। कूलर की बॉडी प्लास्टिक की है, और ये 30 फीट तक हवा फेक सकता है। इस कूलर में आपको 3 स्पीड ऑप्शन मिलते हैं। कूलर का पॉवर कंसप्शन 100W का है। इसमें टर्बो फैन तकनीक का उपयोग किया गया है, और इसका साइज 43.5 (W) x 82 (H) x 45.5 (D) cm है। फिलहाल ये कूलर 5,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। कूलर पर आपको 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी भी दी जाएगी।

Symphony HiFLO 40 L Personal Air Cooler

Symphony HiFLO 40 L Personal Air Cooler

ये 10,000 रुपए से कम कीमत में एक बेस्ट एयर कूलर है, जिसमें 40 लीटर पानी का टैंक दिया गया है। ये एक छोटे रूम के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें भी आपको 3 ही स्पीड ऑप्शन मिलेंगे। कूलर का साइज 45 (W) x 98 (H) x 30.5 (D) cm है। इस पर आपको 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी मिलती है। कूलर की कीमत 6491 रुपए है।

Symphony Touch 40 L Desert Air Cooler

Symphony Touch 40 L Desert Air Cooler

यदि आप एक बड़े कमरे या हॉल के लिए कूलर लेना चाहते हैं, तो आप इस ऑप्शन को ट्राई कर सकते हैं। इस कूलर में 40 लीटर पानी की क्षमता मिलती है। ये हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, और 18 m² एरिया को कवर करता है। इसकी और डिलिवरी 18 m² है, और ये 3 स्पीड ऑप्शन के साथ आता है। इसमें एक आईस चैंबर भी दिया गया है, जो ठंडी हवा देने में काम आता है।

इसके साथ ही 4 Castor Wheels, Auto Louver Movement, और Oscillating Function की सुविधा भी मिलती है। इसका पॉवर कंसप्शन 185W है, और ये एक साल की मैन्युफेचरर वारंटी के साथ आता है। कूलर का साइज 47 (W) x 81 (H) x 35 (D) cm और कीमत 6491 रुपए है।

Sansui Glacier X 34 L Personal Air Cooler

Sansui Glacier X 34 L Personal Air Cooler

यदि आप एक एडवांस्ड फीचर वाला एयर कूलर लेना चाहते हैं, तो आप इस कूलर को खरीद सकते हैं, हालांकि ये कीमत में थोड़ा ज्यादा है, लेकिन बाकी अन्य कूलर के मुकाबले इसमें ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। कूलर 34 लीटर वॉटर टैंक कैपेसिटी के साथ आता है, और 30 फीट तक हवा फेकने में सक्षम है। कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन की सुविधा मिलती है। ये हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, और इसमें अलग से आईस चैंबर भी दिया गया है।

मोटर 2500 RPM की स्पीड पर काम करती है। इसकी सबसे खास बात है, कि इसे आप रिमोट से भी ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें आपको 3 स्पीड ऑप्शन मिलेंगे, और एक डस्ट फिल्टर भी दिया गया है, जिससे आपको स्वच्छ हवा मिले। इसकी एयर डिलीवरी 1412.59 cfm है, और इसमें वॉटर लेवल इंडीकेटर भी दिया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें Mosquito Net, Overflow Drain Hole, Auto Louver Movement, Oscillating Function, Castor Wheels जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका साइज 44 (W) x 86 (H) x 35 (D) cm, और पॉवर कंसप्शन 100W है। फिलहाल ये कूलर 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी के साथ 9,799 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।

Summercool Alvaro 95 L Desert Air Cooler

Summercool Alvaro 95 L Desert Air Cooler

10,000 रुपए से कम कीमत में बेस्ट कूलर की लिस्ट में आखिरी नाम Summercool Alvaro 95 L Desert Air Cooler का है। इसमें आपको 95 लीटर का सबसे बड़ा वॉटर टैंक मिलेगा। कूलर 1350 RPM की स्पीड वाली कॉपर मोटर के साथ आता है, 45 फीट तक हवा फेकने में सक्षम है। ये 148.64 m² कूलिंग एरिया को कवर करता है। कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन की सुविधा मिलती है, और 4 फैन ब्लेड्स दिए गए हैं।

इसमें भी 3 स्पीड ऑप्शन दिए गए हैं। कूलर हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, और इनवर्टर कंपेटिबल है। इसका साइज 72 (W) x 133 (H) x 55 (D) cm है, और बॉडी हाई ग्रेड प्लास्टिक की बनी हुई है। हालांकि, इसमें आईस चैंबर नहीं दिया गया है, लेकिन Overflow Indicator, Water Level Indicator जैसे फीचर्स के साथ आता है। कूलर 8,727 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है, और इसमें भी आपको 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी मिलेगी।

ये पढ़ें: realme P3 Ultra लूनार डिजाइन के साथ अंधेरे में चमकेगा, इस तारीख को काफी कम कीमत पर हो रहा है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Image43 इंच से 50 इंच तक, ₹30,000 से कम में बेस्ट 4K QLED Smart TV – खरीदने से पहले देखें पूरी गाइड

QLED Smart TV का नाम सुनते ही कुछ साल पहले तक दिमाग में ₹60,000 से ₹70,000 वाला बजट आता था। क्वांटम डॉट वाली वो चमकदार, गहरी रंगत सिर्फ महंगे टीवी की पहचान मानी जाती थी। लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज ₹30,000 से कम में आपको न सिर्फ 4K QLED स्क्रीन …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageOnePlus डिस्काउंट ऑफर्स: इन फोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कम कीमत पर खरीदने का अभी है सही मौका

आप भी OnePlus का कोई अच्छा सा फोन लेने का सोच रहे हैं, तो अभी आपके पास एक अच्छा मौका है, क्योंकि कंपनी ने अपने कुछ खास फोन्स पर 6000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर निकाला है, और अन्य ऑफर्स के साथ आप इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आगे इन …

Discuss

Be the first to leave a comment.