realme P3 Ultra लूनार डिजाइन के साथ अंधेरे में चमकेगा, इस तारीख को काफी कम कीमत पर हो रहा है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme अपनी P3 सीरीज में दो नए मॉडल्स P3 Ultra और P3 को शामिल करके सीरीज को बढ़ा रहा है। इन दोनों फोन्स को कंपनी 19 मार्च को लॉन्च करने वाली है। ये कंपनी का P सीरीज का पहला “Ultra” मोनिकर होने वाला है, जिसे कुछ खास फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने realme P3 Ultra ग्लो इन द डार्क लूनार डिजाइन को टीज किया है।

ये पढ़ें: OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, दमदार बॉडी के साथ इसी महीने होगी लॉन्च

realme P3 Ultra ग्लो इन द डार्क लूनार डिजाइन

हाल ही में कंपनी ने P3 Ultra लूनार डिजाइन को टीज किया है। इसके बैक पैनल को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि ये अंधेरे में ग्रीन लाइट जैसा ग्लो करेगा। हालांकि इसके पहले भी कंपनी ने इस तरह के डिजाइन को पेश किया है, लेकिन इमेज से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इसमें बैक पैनल पर जो चांद नजर आ रहा है, अंधेरे में सिर्फ वो ही ग्लो कर सकता है।

इसकी मोटाई सिर्फ 7.38mm हो सकती है, जिससे ये अभी तक का ब्रांड का सबसे पतला क्वाड कर्व्ड डिवाइस हो सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन 2500 Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें गेमिंग के दौरान 90FPS का सपोर्ट मिल सकता है।

इसके साथ ही थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6050 mm² cooling system, और लंबे समय तक गेमिंग के लिए 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

realme P3 5G भी होगा लॉन्च

Ultra वेरिएंट के साथ कंपनी realme P3 को भी लॉन्च कर रही है। इस फोन को स्पेस डिजाइन के साथ टीज किया जा रहा है। फोन के बैक पैनल पर nano-scale photolithography का उपयोग करके स्पेस डिजाइन को तैयार किया गया है, जिससे इसके 3D टेक्सचर लुक मिले। फोन को Space Silver, Comet Grey, Nebula Pink, और bright orange power इन चार रंगों में पेश किया जा सकता है।

फीचर्स की बात करें, तो फोन 120 Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, और 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। इसमें हमें Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन 6,000 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। हिट मैनेजमेंट के लिए aerospace-grade cooling system और पानी, धूल से बचाव के लिए IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

realme P3 Ultra और realme P3 की कीमत और उपलब्धता

आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन लीक्स के अनुसार P3 Ultra 5G 30,000 रुपए से अंदर और P3 5G 20,000 रुपए से अंदर की कीमत में पेश किया जा सकता है। दोनों ही फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10R Vs. POCO X7 Pro: 30,000 में कौनसा फोन है बेहतर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.