OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, दमदार बॉडी के साथ इसी महीने होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OPPO F29 सीरीज से संबंधित कुछ लीक्स सामने आए थे, और अब कंपनी ने आधिकारिक गाड़ी पर इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स F29 और F29 Pro को शामिल किया जा रहा है। टीजर के माध्यम से कंपनी ने OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख और कुछ खास फीचर्स साझा किए हैं, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10R Vs. POCO X7 Pro: 30,000 में कौनसा फोन है बेहतर

OPPO F29 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी OPPO F29 सीरीज के दोनों फोन्स OPPO F29 और OPPO F29 Pro को 20 मार्च को भारत में लॉन्च करेगी। फोन्स को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

इस सीरीज के F29 Pro मॉडल को Marble White और Granite Black इन दो रंगों में पेश किया जा सकता, जबकि F29 हमें Solid Purple और Glacier Blue इन दो रंगों में देखने को मिल सकता है।

OPPO F29 सीरीज डिजाइन

टीजर में दिखाई गई इमेज के अनुसार F29 के बैक पैनल पर स्क्वायरकल आकर का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं F29 Pro के बैक पैनल पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। दोनों ही फोन के दाईं तरफ पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ सिम ट्रे, स्पीकर, माइक्रोफोन, और USB टाइप-C पोर्ट देखने को मिलेगा। फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है।

फोन को फ्लैट डिस्प्ले और पतले बैजल्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के ऊपर वाले भाग में एक और अतिरिक्त माइक्रोफोन दिया गया है। दोनों ही फोन 360-degree Armour Body से बने हैं, और कंपनी के अनुसार गिरने पर होने वाले इंपैक्ट को एब्जॉर्ब कर लेते हैं। मदरबोर्ड को प्रोटेक्ट करने के लिए aerospace-grade aluminium alloy का उपयोग किया गया है।

OPPO F29 सीरीज फीचर्स

बात करें, स्टैंडर्ड मॉडल की तो, इसमें हमें 8GB + 128GB और 8GB + 256GB दो स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन 6,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिल सकी है। फोन का वजन 180g और मोटाई 7.55mm हो सकती है।

वहीं प्रो मॉडल में 12GB + 256GB वेरिएंट दिया जा सकता है। फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। ये भी IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आ सकता है। इसका वजन 180g और मोटाई 7.55mm हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F16 5G चुपके से हुआ लिस्ट, कल से इस कीमत पर होगा उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageGoogle Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज प्री लॉन्च इवेंट की जानकारी सामने आयी थी, कंपनी फिलहाल जिसकी तैयारी में लगी हुई है, वहीं फिर से एक बार Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च की तारीख की जानकारी सामने आ गई है। इसी के साथ, Pixel 10 Pro मॉडल की तस्वीरें भी सामने आयी है, जिनके …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageOppo Find X8 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

चीन में Find X8 सीरीज को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश करने वाली है। कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा की है, इस सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। आगे …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products