Asus Zenfone 6 हुआ स्नैपड्रैगन 855 और 48MP फ्लिप कैमरे के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कैमरे वाले Zenfone 5z को इंडिया में लांच करने के बाद से कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन पर काम कर रही थी। तो कंपनी ने आज इसका लेटेस्ट अपग्रेड वरिएन्त Zenfone 6 लांच कर दिया है। वैसे तो अभी ये सिर्फ स्पेन में लांच किया गया है लेकिन इंडिया में भी ये जल्द ही उपलब्ध होगा। इस डिवाइस में आपको बड़ी डिस्प्ले, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा 48MP का फ्लिप कैमरा भी दिया गया है। तो चलिए एक नज़र डालते है Asus Zenfone 6 के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro रिव्यु: Samsung Galaxy S10+ को देगा टक्कर?

Asus Zenfone 6 की कीमत

कंपनी ने इस डिवाइस को Midnight Black और Twilight Silver कलर में पेश किया है। इसके 6GB+64GB स्टोरेज की कीमत 499 यूरो तथा 6GB+128GB वरिएन्त की कीमत 559 यूरो रखी गयी है। Zenfone 6 के टॉप वरिएन्त 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए आपको 599 रुपए खर्च करने होंगे। यह 25 मई से यूरोप समेत काफी देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Asus Zenfone 6 के फीचर

Asus की इस लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस में आपको सामने की तरफ 6.46-इंच की FHD+ डिस्प्ले बिना नौच और काफी पतले बेज़ेल के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट को 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर आपको 48MP का प्राइमरी SonyIMX586 सेंसर के साथ 125-डिग्री अल्ट्रा-वाइड 13MP का लेंस दिया गया है जो फ्लिप सिस्टम के साथ काम करता है मतलब जैसे ही आप फ्रंट कैमरा ऑन करते है तो यह फ्लिप होकर सेल्फी कैमरे का काम भी करता है।

अन्य फीचरों में, यहाँ पर रियर- फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ 5, GPS+GLONASS, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आपको ड्यूल NXP TFA9874 स्मार्टअम्प और ड्यूल माइक्रोफोन देखने को मिलते है। यहाँ क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट वाली 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है।

Asus Zenfone 6 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Asus Zenfone 6
डिस्प्ले 6.4-इंच Full HD+, IPS LCD, 92-% स्क्रीन-टू-बोसी रेश्यो, 600 Nits, गोरिल्ला ग्लास  6
प्रोसेसर 2.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन855
रैम 6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB/256GB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई आधारित ZenUI
फ्रंट एंड रियर फ्लिप कैमरा 48MP (f/1.79)+ 13MP (wide-angle), HDR+, ड्यूल LED फ़्लैश, लेज़र AF, PDAF
माप और वजन 8.4mm-9.1mm, 190 grams
अन्य 5 मैगनेट स्टीरियो स्पीकर ड्यूलl NxP स्मार्ट एम्पलीफायर, स्मार्ट की
बैटरी 5000mAh, 18W क्विक चार्ज 4.0
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageAsus Zenfone 6 होगा 19 जून को इंडिया में Asus 6z नाम से लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

दिल्ली हाई कोर्ट के आर्डर के बाद Asus ने अपने 2019 के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Asus Zenfone 6z को Asus 6Z नाम से इंडिया में लांच करने का फैसला किया है। जैसा की पहले से ही साफ़ था की Asus 6z इंडिया में फ्लिप्कार्ट पर लांच होगा जिसका नए नाम के साथ टीज़र पेज भी …

Imageआगामी जून महीने में लांच होने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन: पूरी लिस्ट

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षण हो सकती है Honor 20-सीरीज या Zenfone 6। फ्लैगशिप ग्रेड के साथ यहाँ कुछ बजट डिवाइस भी पेश की जाएँगी। कुछ डिवाइसों के टीज़र …

ImageAsus 6Z स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, रोटेटिंग कैमरे के साथ इंडिया में हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंडियन मार्किट में Zenfone ट्रेडमार्क पर हुए केस के बाद एक नए नाम के साथ Asus 6Z आज लांच हो चूका है। इस री-ब्रांड स्मार्टफोन में आपको मिलती है लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 8GB तक की रैम, 256GB तक की स्टोरेज और 5,000mAh की बड़ी बैटरी। इसके अलावा 48MP का रोटेटिंग कैमरा इसको सबसे ख़ास बनाता …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products