Asus 6Z स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, रोटेटिंग कैमरे के साथ इंडिया में हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इंडियन मार्किट में Zenfone ट्रेडमार्क पर हुए केस के बाद एक नए नाम के साथ Asus 6Z आज लांच हो चूका है। इस री-ब्रांड स्मार्टफोन में आपको मिलती है लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 8GB तक की रैम, 256GB तक की स्टोरेज और 5,000mAh की बड़ी बैटरी। इसके अलावा 48MP का रोटेटिंग कैमरा इसको सबसे ख़ास बनाता है तो चलिए नज़र डालते है इस लेटेस्ट फ्लैगशिप Asus 6Z के फीचर पर:

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro रिव्यु: iPhone Xs और Samsung Galaxy S10+ को टक्कर?

Asus 6Z की कीमत और उपलब्धता

Asus 6Z के बेस वरिएन्त 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपए रखी गयी है। इसके बाद 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को 34,999 रुपए तथा टॉप वरिएन्त मतलब 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए कीमत 39,999 रुपए तय की गयी है।

Asus 6Z फ्लिप्कार्ट पर 26 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जिसमे आपको फुल-मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान में अप्लाई करने का विकल्प भी दिया है। बिक्री के लिए 6Z Twilight Silver और Midnight Black कलर आप्शन में उपलब्ध है।

Asus 6Z के फीचर

इस लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन में आपको मिलता है 48MP प्राइमरी सेंसर वाला कैमरा सेटअप। इसके साथ 13MP का एक्स्ट्रा सेंसर भी मिलता है जो वैसे तो पीछे की तरफ दिए गये है लेकिन अपने रोटेशन सिस्टम के साथ ये फ्रंट कैमरे का भी काम करता है। Asus ने दावा किया है की इस फ्लिप मैकेनिज्म को 100,000 बार टेस्ट किया है जो ये काफी लम्बे समय तक इस्तेमाल में बना रह सकता है।

सामने की तरफ आपको 6.4-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ मिलती है जो बिना नौच की एक फुल-व्यू डिस्प्ले है। प्रोसेसर के तौर पर लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का आप्शन भी दिया गया है। एंड्राइड 9 पाई आधारित ZenUI पर रन करते हुए Asus 6Z में एंड्राइड Q और एंड्राइड R अपडेट का सपोर्ट देने के भी वादा किया है।

अन्य फीचर में, 3.5mm ऑडियो जैक, गूगल अस्सिस्टेंट बटन, के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ शामिल की गयी है।

Asus 6Z की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडल Asus 6Z
डिस्प्ले 6.4-इंच FHD+, IPS LCD, 92% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 6, 600निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर 2.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855
रैम 6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB/256GB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई आधारित ZenUI
फ्लिप कैमरा 48MP (f/1.79)+ 13MP (वाइड-एंगल), HDR+, ड्यूल LED फ़्लैश, लेज़र ऑटो फोकस, PDAF
माप और वजन 8.4mm-9.1mm मोटाई, 190 ग्राम
अन्य 5 मैगनेट स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल NxP स्मार्ट एम्पलीफायर, स्मार्ट बटन
अन्य 5000mAh, 18W क्विक चार्ज 4.0
इंडियन प्राइस 31,999 रुपए / 34,999 रुपए / 39,999 रुपए

Related Articles

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageAsus 6Z रिव्यु (समीक्षा): ऑलराउंडर फ़ोन पर क्या OnePlus 7 को छोड़ पायेगा पीछे?

OnePlus ने हाल ही में 30,000 रुपए से 50,000 रुपए की कीमत स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाला OnePlus 7 Pro लांच किया था और अब Asus ने भी अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाले Zenfone 6Asus 6Z को इंडिया में आज लांच कर दिया है। इसमें अनोखे फ्लिप कैमरे के साथ फुल-व्यू डिस्प्ले देखने को …

ImageAsus Zenfone 6Z स्नैपड्रैगन 855 और 6GB रैम के साथ गीकबेंच पर देखा गया

Asus Zenfone में जल्द ही आपको Zenfone 6-सीरीज भी देखने को मिल जाएगी। पिछले दिनों डिवाइस से जुडी कुछ इमेज लीक हुई थी और अब Zenfone 6Z के स्पेसिफिकेशन एक बेंचमार्क साईट पर दिखाई दिए है। गीकबेंच साईट से सामने आये लीक में डिवाइस के जुडी स्पेसिफिकेशन सामने आई है जिसके अनुसार यहाँ पर स्नैपड्रैगन …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products